Buddha Purnima 2023: बुद्ध पूर्णिमा(Buddha Purnima) बुद्ध जयंती के दिन मनाई जाती है। इसे वैशाखी पूर्णिमा या पीपल पूर्णिमा भी कहा जाता है। इस साल इसे 5 मई दिन शुक्रवार को मनाया जा रहा है। बुद्ध पूर्णिमा पर अद्भुत संयोग बन रहा है।
Buddha Purnima पर 130 साल बाद बना महासंयोग
इस साल बुद्ध पूर्णिमा पर चंद्र ग्रहण लगेगा। ज्योतिष के मुताबिक के इस पूर्णिमा पर 130 साल बाद चंद्र ग्रहण लगेगा। बुद्ध पूर्णिमा बहुत ही धूमधाम से मनाई जाती है और इस दिन चंद्र ग्रहण लग रहा है। बुद्ध पूर्णिमा 5 मई को रात 8:44 से शुरू कर 6 मई को आधी रात तक चलेगा।
Buddha Purnima का महत्व

हिंदू धर्म को मानने वाले के लिए पूर्णिमा तिथि का एक विशेष महत्व है। ऐसे में वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व होता है। इस तिथि को वैशाखी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है जो भगवान विष्णु को समर्पित है। इस दिन पवित्र नदियों में स्नान और दान का भी विशेष महत्व होता है।
Buddha Purnima पर मां लक्ष्मी की पूजा के मिलेंगे शुभ परिणाम
बुद्ध पूर्णिमा के इस महासंयोग में अगर आप माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं तो आपको शुभ परिणाम देने वाली होगी। वही इस अवसर पर तीन विशेष उपाय करने वालों को अगले पूर्णिमा तक धन लाभ होगा।
चीनी और चावल का उपाय

बुद्ध पूर्णिमा पर हम आपको पहला उपाय बता रहे हैं जिसमें चीनी और चावल को कच्चे दूध में मिलाकर चंद्रमा को रात में अर्घ्य दें। अर्घ्य देते समय ओम स्त्री स्त्रों स्त्री स: चंद्रमा से नमः मंत्र बोले।
11 कौड़ियों का उपाय

दूसरा उपाय यह है आप बुद्ध पूर्णिमा के दिन 11 कौड़ियों में हल्दी लगाकर मां लक्ष्मी के चरणों में चढ़ा दें। फिर अगले दिन इनको कौड़ियों को उठाकर लाल कपड़े में बांध कर धन के स्थान पर रखें। जिससे आप धन धान्य से समृद्ध होंगे।
पीपल के पेड़ की करें पूजा

पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ में माता लक्ष्मी का वास होता है। इस दिन आप उस सुबह पीपल के पेड़ पर कुछ भी मीठा चढ़ाकर जल चढ़ाएं। इससे आपको धन का लाभ होगा। पूर्णिमा के दिन इन उपायों को करने से आपसे लक्ष्मी कभी रुष्ट नहीं होंगे और हमेशा आपके ऊपर कृपा बरसता रहेगा।