छोटे पर्दें पर आने वाला रियलिटी शो एक ऐसा साधन है जिसमे दुनिया से कोने कोने से लोग अपने टैलेंट का प्रदर्शन करने आते हैं। कोई डांसिंग में एक्सपर्ट होता है तो कोई सिंगिंग में, लेकिन ऐसे कलाकारों को जज करने के लिए कोरियोग्राफर, सिंगर या सेलिब्रिटी उपस्थित होते हैं। वहीँ शो को होस्ट करने के लिए एंकर भी होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन शो को जज और होस्ट कर सेलिब्रिटीज़ इससे अच्छा खासा पैसा कमाते हैं।
Also Read :जल्द बंद होने वाला हैं ‘द कपिल शर्मा शो’, वजह भी हैं काफी बड़ी
इसके अलावा बात अगर कपिल शर्मा शो की करें तो उनके शो का कॉन्सेप्ट हर रियलिटी शो से अलग है लेकिन आपको बता दें यहाँ आने वाली बॉलीवुड की बड़ी बड़ी हस्तिया एपिसोड से अच्छा खासा कमा लेते हैं। इन सेलिब्रिटीज़ की एक शो की कमाई इतनी होती है कि वह इन पैसों से साल भर में मुंबई जैसे इलाके में शानदार व आलीशान घर आसानी से खरीद सकते हैं। हाल ही में फराह खान और कोरियोग्राफर गीता कपूर ने यह बताया भी है कि इन्होने टीवी की कमाई से अपने लिए आलीशान घर खरीदा है।
बता दें इन दिनों टीवी पर आने वाले सिंगिंग और डांसिंग शो में बादशाह, नेहा कक्कर, शिल्पा शेट्ठी, गीता कपूर, रेमो डिसूजा, सोनाली बेंद्रे जैसे तमाम सेलिब्रिटीज़ शो को जज कर रहे हैं। वही हाल ही में फराह खान ने एक टीवी शो में खुलासा किया था कि रियलिटी शोज़ को जज कर जो पैसे कमाए थे उससे उन्होंने घर खरीदा। अब आप सोच सकते होंगे की यह सेलिब्रिटी एक शो से लगभग कितना पैसा कमा लेते होंगे। फराह खान एक जानी मानी डांस कोरियोग्राफर हैं उन्होंने शाहरुख़ से लेकर ऋत्विक तक कई बड़े बॉलीवुड सेलेब्रटीज़ को अपने उँगलियों पर नचाया है। फराह इंडियन आइडल, इंडियन आइडल के दो सीजनम झलक दिखलाजा, जो जीता वो ही सुपरस्टार, नच बलिये सीजन 4, डांस इंडिया डांस लील मास्टर, एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा, बिग बॉस जैसे शोज़ को जज किया है।
गीता माँ के नाम से मशहूर गीता कपूर भी एक डांस कोरियोग्राफर हैं। गीता माँ डांस रियल्टी शो को जज करती हैं। सबसे पहले उन्होंने डांस इंडिया डांस को जज किया था। उसके बाड़े गीता कई डांस शो को जज कर चुकी हैं। दौरान गीता ने अपने खुद के घर की इच्छा जताई, गीता हमेशा से चाहती थीं कि उनका खुद का घर हो। आपको बता दें टीवी शो को जज कर आज गीता एक नहीं बल्कि दो घर की मालकिन हैं।
द कपिल शर्मा शो के बारे में कौन नहीं जनता होगा। यह टीवी पर आने वाला सबसे ज्यादा देखा जाने वाला कॉमेडी शो जिसे कपिल शर्मा होस्ट करते हैं। कपिल ने अपने करियर की शुरुआत कॉमेडी रियल्टी शो से की। जिसके बाद आज कपिल का खुद का शो जिसे वह होस्ट करते हैं। वही इस शो को बच्चो से लेकर बड़े तक सभी खूब चाव से देखते हैं। इस शो से कपिल को नाम तो मिला है शोहरत भी खूब मिली। इस शो में हुई कमाई से कपिल आज मुंबई में एक नहीं बल्कि कई घरों के मालिक हैं।
Also Read :द कपिल शर्मा शो और अनुपमा की बीच छिड़ी TRP की जंग… जानिए किसने मारी बाजी