साउथ फिल्मों(south films) के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) की अपकंमिंग फिल्म पुष्पा 2(Pushpa 2) खूब चर्चाओं में है। वहीं फिल्म से जुड़ी हुई एक बड़ी और अहम जानकारी सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक की यह फिल्म साल 2023 के 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।
साउथ इंडस्ट्री की फिल्में धमाल मचा रही हैं। सुकुमार की फिल्म पुष्पा 2 (Pushpa 2)को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की चर्चाएं छाई हुई हैं। फैंस और दर्शक अल्लू अर्जुन(Allu Arjun) की फिल्म को एक बार फिर से बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। और पुष्पा 2 के रिलीजिंग डेट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में खबरें सामने आ रही है कि पुष्पा 2 2024 में ही रिलीज होगी। इस फिल्म में रश्मिका मंदाना(Rashmika Mandanna) लीड रोल में नजर आएंगी।
जानें कब रिलीज होगी फिल्म पुष्पा 2

साल 2021 में अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज रिलीज हुई थी। जिसके बाद इस फिल्म को दर्शकों ने काफी पसंद किया और इस फिल्म ने 300 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। फिल्म की लोकप्रियता को देखते हुए इसके दूसरे भाग को बनाने की घोषणा की गई।फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
किंग खान की फिल्म से हो सकती है टक्कर
जानकारी के मुताबिक अभी पुष्पा की रिलीजिंग डेट कंफर्म हो चुकी है। अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा 22 दिसंबर को रीलीज होगी। ऐसे में शाहरुख खान की फिल्म डंकी भी रिलीज होने वाली है। फिल्म डंकी भी 22 दिसंबर को रिलीज होगी। ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि दोनों फिल्में कलैश हो सकती हैं। इससे शाहरुख खान की फिल्म को नुकसान पहुंच सकता है।

शाहरुख खान की फिल्म जवान दिसंबर में ही रिलीज होने वाली है।जानकारी के मुताबिक की यह फिल्म साल 2023 के 22 दिसंबर को रिलीज हो सकती है। इस फिल्म में अल्लू अर्जुन (Allu Arjun) के साथ बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की एंट्री हो सकती है।