अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और अभिनेता रणबीर कपूर दोनों ही इंडस्ट्री के बड़े नाम हैं। दोनों ने साथ में कुछ फिल्में भी की हैं। उनकी पहली फिल्म – ‘बॉम्बे वेलवेट’ बहुत बुरी तरह से फ्लॉप रही थी। इसके बाद उनकी फिल्म ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ आई, जो काफी हिट हुई। हालही में फिल्म – ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ का एक ऑफ स्क्रीन वीडियो सामने आया हैं। इस वीडियो में अनुष्का, एक के बाद एक रणबीर को तीन जोरदार थप्पड़ जड़ती नजर आ रही हैं।
दरअसल ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ के एक सीन में अनुष्का को रनबीर को थप्पड़ मारना था। इस सीन को परफेक्ट बनाने के लिये, अनुष्का ने तीन बार रणबीर के मना करने पर भी उन्हें थप्पड़ मारा। इस पर रणबीर ने कहा – “हर चीज़ की एक सीमा होती हैं; मैने कहा न ऐसा मत करों, ये कोई मजाक नहीं चल रहा।” इस पर अनुष्का ने भी गुस्से में जवाब दिया- “मैं जान बूझ के ऐसा नहीं कर रही हूं।” आपको बता दे कि अनुष्का ने रणबीर को तीनों थप्पड़ बहुत जोरदार मारे थे।
रणबीर ने बाद में एक इंटरव्यू में बताया की उनके मना करने के बाद भी अनुष्का उन्हें थप्पड़ मारती रही। वे एक बहुत ही पैशेनेट अभिनेत्री हैं, जो हर सीन को परफेक्ट बनाना चाहती हैं। रणबीर के अनुसार अनुष्का ने उन्हें बहुत जोर से थप्पड़ मारा था। इसके बाद अनुष्का ने माफी मांगकर सारी बात सुलझा भी ली थी।
आखिर क्या था पूरा मामला
फिल्म ‘ऐ दिल हैं मुश्किल’ के एक सीन में रणबीर कपूर यानी अयान, अपनी प्रेमिका और अनुष्का यानी अलीज़ के प्रेमी को साथ टोएलेट में देख लेते हैं। इसके बाद वो अपना सय्यम खोकर रोने लगते हैं। दूसरी ओर अलीज़ अपना सय्यम नहीं खोती और रणबीर (अयान) को भी सम्भालने की कोशिश करती हैं।
अपनी इस कोशिश में अलीज़ यानी अनुष्का, रणबीर को थप्पड़ मार देती हैं। इस सीन को शूट करने के दौरान, अनुष्का ने सच में रणबीर को बहुत जोरदार थप्पड़ मारा था। इस बात पर रणबीर को काफी गुस्सा आया था, और वे अनुष्का पर चिल्ला बैठे थे। बाद में दोनों में बात सुलझ भी गई थी। रणबीर ने बाद में इस सीन में अनुष्का के अभिनय की काफी तारीफ भी की थी।
आपको बता की अभिनेत्री अनुष्का शर्मा काफी समय से फिल्मों से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म शाहरुख खान के साथ की हुई ‘ज़ीरो’ थी। इसके बाद उन्होंने, ज्यादा ध्यान अपने प्रोडक्शन हाउस पर ही दिया हैं। बीते दिनों उनके बैनर तले ओटीटी पर कई अच्छी फिल्में रिलीज हुई हैं। उल्लेखनीय हैं कि इसी साल जनवरी में अनुष्का ने एक बेटी को भी जन्म दिया हैं। इन दिनों अनुष्का अपने पति विराट कोहली और बेटी वमिका के साथ इंग्लैंड में हैं, जहाँ विराट भारतीय टीम की इंगलैंड के विरूद्ध टेस्ट सीरीज में कप्तानी कर रहे हैम।
वहीं दूसरी ओर णनबीर भी अपनी गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ आने वाली फिल्म – ‘ब्रह्मास्त्र’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।