फिल्मफेयर पुरस्कार भारतीय मनोरंजन इंडस्ट्री में सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक है. शुरुआत में फिल्मफेयर पुरस्कारों में कोई सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी श्रेणी नहीं हुआ करता था. लेकिन कोरियोग्राफरों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए प्रोत्साहित करने और सम्मानित करने के लिए, अधिकारियों ने 1989 में सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी श्रेणी की शुरुआत की. आज, यहां हम बॉलीवुड के सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफरों की सूची बनाने जा रहे हैं, जिन्होंने अपने अद्भुत डांस कौशल के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार जीते.
1) सरोज खान
डांस की बात करें तो सरोज खान की जगह कोई नहीं ले सकता. सरोज बॉलीवुड की दिग्गज कोरियोग्राफर हैं. भले ही वह नहीं रही, लेकिन उनके कोरियोग्राफ किए गए गाने लोगों को हमेशा याद रहते हैं. उन्होंने बॉलीवुड इंडस्ट्री में रिकॉर्ड बनाकर 8 बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार जीते हैं. उन्होंने हैट्रिक बनाकर लगातार 3 साल तक फिल्मफेयर हासिल करने का कारनामा भी किया हैं.
2) रेमो डिसूजा
रेमो डिसूजा बॉलीवुड इंडस्ट्री के सबसे लोकप्रिय और बेहतरीन कोरियोग्राफर हैं. उन्होंने कलंक फिल्म के गीत घर मोरे परदेसिया के लिए सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी के लिए अपना पहला फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. कोरियोग्राफी ही नहीं बल्कि रेमो ने डांस शैलियों पर फिल्मों का निर्देशन भी किया जो ब्लॉकबस्टर हैं. उन्होंने डांस+ के जरिए उभरते हुए डांसर्स को एक बड़ा प्लेटफॉर्म भी मुहैया कराया हैं.
3) बॉस्को-सीजर
बॉस्को-सीजर की जोड़ी बॉलीवुड की मशहूर कोरियोग्राफर है. उनके पूरे नाम बॉस्को मार्टिस और सीजर गोंजाल्विस हैं. वे हमेशा साथ काम करते थे. वे अब तक 200 गानों और करीब 75 फिल्मों को कोरियोग्राफ कर चुके हैं. बॉस्को-सीजर ने 3 बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. उन्हें क्रमशः एक मैं और एक तू, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और लव आज कल फिल्मों के गाने आंटी जी, सेनोरिटा, चोर बाजारी के लिए पुरस्कार मिला.
4) फराह खान
फराह खान बॉलीवुड की बेहतरीन कोरियोग्राफर में से एक हैं. उन्हें 6 बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला. सरोज के बाद फराह खान ही वो हैं जिन्हें सबसे अधिक बार फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला है. उन्होंने शीला की जवानी, वो लड़की है कहां, एक पल का जीना, आदि गानों के लिए पुरस्कार जीता. कोरियोग्राफर के आलावा फराह एक सफल निर्देशक भी हैं.
5) अहमद खान
अहमद खान बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर में से एक हैं. उन्होंने 2 बार सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का फिल्मफेयर पुरस्कार जीता. उन्हें जुम्मे की रात और रंगीला रे गानों के लिए पुरस्कार मिला. अहमद खान एक निर्माता, निर्देशक और लेखक भी हैं.