रणवीर सिंह की मुख्य भूमिका वाली यह बहुप्रतीक्षित फिल्म ’83’ आखिरकार अब सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को समीक्षकों द्वारा काफी ज्यादा सराहाना मिल रही है। खासकर रणवीर सिंह द्वारा अपनी अभिनय को क्षमता को एक बार फिर से सही साबित कर दिया गया है।
फिल्म में उनके द्वारा कपिल देव की भूमिका निभाई गई है जोकी 1983 वर्ल्ड कप के वक्त भारतीय टीम के कप्तान थे। हालांकि आपको जानकर यह हैरानी होगी कि इस रोल के लिए फिल्म निर्माताओं के रणवीर बिल्कुल भी पहली पसंद नहीं थे और ना ही पहले इस फिल्म को कबीर खान द्वारा निर्देशित किया जाने वाला था। रणवीर के आउटफिट पर दीपिका का अजीबो-गरीब कमेंट पढ़कर नहीं रुकेंगी हंसी
जब तैयार किया गया था पहला ड्राफ्ट
लगभग 8 साल पहले इस कहानी का विचार ‘थलाइवी’ के निर्माता विष्णुवर्धन इंदुरी द्वारा किया गया था। उन्होंने लेखक-निर्देशक संजय पूरन सिंह चौहान के साथ मिलकर इसकी कहानी और पटकथा पर काफी ज्यादा काम किया। अंग्रेजी वेबसाइट पिंकविला की रिपोर्ट के अनुसार, रणवीर सिंह की जगह पहले इस रोल के लिए बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर को चुना गया था।
इसी वजह जब हाल ही में ’83’ का ग्रैंड प्रीमियर किया गया था तो वहां पर अर्जुन उपस्थित नहीं थे। रिपोर्ट में ट्रेड सूत्र के हवाले से पता चला कि ‘अर्जुन खुद ही अपने करीबी दोस्त की फिल्म के प्रीमियर में शामिल नहीं हुए है। वह फिल्म ‘कुत्ते’ की शूटिंग में व्यस्त थे लेकिन कुछ मिनट निकाल कर वह जरूर वहां पर आ सकते थे। सच्चाई यह भी हो सकती है कि जब विष्णुवर्धन और संजय द्वारा एक साथ इस फिल्म की योजना बनाई गई थी तब अर्जुन को ’83’ के लिए पहले पसंद किया गया था।’
जब अर्जुन को इस बात का पता चला था इस फिल्म के लिए रणवीर को अप्रोच किया जा रहा है तो उन्होंने रणवीर सिंह से रिक्वेस्ट की थी कि वह इस फिल्म को छोड़ दे । रणवीर सिंह अब बहुत ही मुश्किल में थे कि उनको ऐसा रोल जिंदगी में बार-बार नहीं मिलेगा बल्कि दूसरी वजह यह थी अगर उनके द्वारा यह रोल स्वीकार किया जाता हैं तो उनका दोस्त नाराज हो जाएगा। करीब 6 महीने के बाद ही अर्जुन कपूर के साथ चर्चा शुरू हुई और रणवीर ने इस रोल को करने का फैसला लिया। दूसरी ओर अर्जुन और रणवीर ने आपसी सहमति दिखाई कि वह अपनी दोस्ती को बिल्कुल बरकरार रखेंगे।’ क्या हो गया मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर का ब्रेकअप? सच्चाई आई सामने…
इस बार में जब विष्णु वर्धन इंदुरी से बातचीत की गई तो पता चला कि कि ‘पहले जो हो चुका है इस पर बात करने में वह बिल्कुल भी सहज नहीं हैं। मुझे भी यही लगता है कि अब इस तरह की बात नहीं की जानी चाहिए। रणवीर ने खूब कमाल का काम किया है।’
हालांकि कलेक्शन के जो आंकड़े सबके सामने आ रहे हैं वह बहुत ही ज्यादा उत्साहित करने वाले नहीं माने जा रहे हैं। खैर ऐसा भी कहा जा रहा है कि फिल्म का खूब सारा प्रमोशन किया गया है और फिल्म के कलाकारों का अभिनय सराहना के काबिल है।