बॉलीवुड इंडस्ट्री में फैशन के मामले में कई टॉप एक्ट्रेसेस का नाम आता है, इस लिस्ट में एक्ट्रेस करीना कपूर खान का भी नाम शामिल हैं। वे अक्सर अपने लुक के कारण चर्चा का विषय बनी रहती हैं। यह उनके प्रोफेशनल और पर्सनल वर्क में स्पॉट किए जाने पर अनुमान लगाया जा सकता हैं। हर आउटफिट को ‘पसंदीदा’ कैसे बनाया जाए इसका उदाहरण उनके ऑउटफिट को देख कर बताया जा सकता हैं। हाल ही में उन्हे साटिन नाइट सूट पहने एक शानदार हैंडबैग के साथ शहर में स्पॉट किया गया था। इस आउटफिट की खासियत थी उनका हैंडबैग, जिसकी कीमत जान कर आप भी एक बार के लिए हैरान रह जाएंगे, तो चलिए जानते है इससे रिलेटेड पुरी बात।
आपकी जानकारी के लिए बता दें, करीना कपूर अपने पास महंगे हैंडबैग्स का शानदार कलेक्शन रखती हैं। वे आए दिन महंगे हैंडबैग को जोड़कर जबरदस्त गेटअप में दिखती आई हैं। इससे पहले 2 जुलाई 2021 को करीना को अपने पिता रणधीर कपूर के घर पारिवारिक पूजा में देखा गया था। इस दिन भी वे व्हाइट कलर की अनारकली सूट को ‘हर्मीस बिर्किन’ बैग के साथ काफी अच्छा लुक दे रही थी। आपकी जानकारी के लिए बता दें, यह बैग टैन हर्मीस बिर्किन 25 हैंडबैग ‘एटूप टोगोग’ 2020 के कलेक्शन से है, जिसकी कीमत लगभग 43,299 डॉलर और इंडियन करेंसी में 32,36,000 रुपए बताई जाति हैं। यहाँ पढ़ें: तैमूर और जहांगीर में कौन है ज्यादा शरारती? करीना कपूर खान ने किया खुलासा
View this post on Instagram
इसके बाद वे फिर से कुछ दिन पहले 29 नवंबर 2021 को साटिन नाइट सूट के साथ ‘गोयार्ड सेंट लुइस’ गोल्ड मेटालिक टोट बैग लिए देखा गया था। उनकी नाइट सूट की बात करे तो उनके सूट में एनिमल का प्रिंट बना हुआ था, जिसे वे अपने व्हाइट स्नीकर्स के साथ कंप्लीट कर रही थी। उनके इस लुक को खास बना रहा था उनका 5,245 डॉलर का बैग जिसकी कीमत इंडियन करेंसी में 3,93,322 रुपए बताई जाति हैं।
एक्टर्स करीना को अलग सा लगाव है यह यू कहूं प्यार है महंगे बैग के प्रति। उनकी लगभग सभी ड्रेसेज डिजाइनर द्वारा डिज़ाइन की जाती हैं। आपको बता दें, उनकी BFF अमृता अरोड़ा के बर्थडे के दिन उन्होंने अपने ऊपर कम से कम 3 लाख रुपए खर्च किया था, इसका कारण था उनका डिजाइनर राजदीप राणावत के द्वारा डिजाइन किया हुआ ड्रेस, जिसे उन्होंने पहना था। इस ड्रेस की ख़ास बात यह थी कि यह रेशम कफ्तान का ड्रेस था जिसे स्वारोवस्की क्रिस्टल और मोतियों द्वारा अलग लुक दिया गया था। हैरान कराने वाली बात यह थी कि, सिर्फ कफ्तान की कीमत 24,000 रुपए बताई जाति हैं। यही नही इस दिन भी उन्होंने काफ़ी कीमती बैग कैरी किया था, जो 2,20,968 रुपए का ‘Bottega Veneta’ का हल्के नारंगी रंग का था।
एक्टर्स करीना कपूर खान के अलमारी को देख आप समझ जाएंगे की उनको शॉपिंग का कितना शौक हैं। इनकी अलमारी को देख आप एक पल के लिए जरूर हैरान हो जाएंगे की वे अपने पास अपनी अलमारी में कई महंगी सामान रखती हैं। सबसे महंगे चीज़ों में उनकी पास में ‘हर्मीस बिर्किन’ कंपनी के 6 बैग्स है, जो काफ़ी किमती हैं।