सोशल मीडिया पर आए दिन बॉलीवुड सेलिब्रिटीज की फोटो वायरल होती रहती है। इन दिनों एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। इस तस्वीर में बॉलीवुड की जानी-मानी चार हसीनाएं नजर आ रही हैं जो एक जमाने में सुपरस्टार के नाम से जानी जाती थी। फोटो में नजर आ रही 4 हसीनाओं में से सबसे पहली हसीना और अभिनेत्री माला सिन्हा नजर आ रही है जिन्होंने ग्रीन साड़ी पहनी हुई है।
दूसरे नंबर पर प्रिंटेड सूट और पिंक दुपट्टे में अभिनेत्री चांद उस्मानी नजर आ रही है। तीसरे स्थान पर अभिनेत्री जबीन जलील नजर आ रही है जिन्होंने रेड पेंट और येलो शर्ट पहनी हुई है। चौथे नंबर पर अभिनेत्री वहीदा रहमान नजर आ रही है जिन्होंने ब्लू कलर की साड़ी पहनी हुई है। इन चारों की अभिनेत्रियों ने बॉलीवुड पर काफी लंबे समय तक राज किया। यह सभी अभिनेत्रियां 60 से लेकर 70 के दशक की सुपरस्टार रही है।
माला सिन्हा बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्री है मानव सिन्हा एक भारतीय नेपाली एक्ट्रेस हैं। उन्होंने हिंदी तथा नेपाली फिल्मों में सामान्य रूप से काम किया है। इसी तरह चांद उस्मानी भी 60 और 70 के दशक की जानी-मानी सुपरस्टार अभिनेत्री रही है। चांद उस्मानी ने शम्मी कपूर की फिल्म जीवन ज्योति से बॉलीवुड में अपना डेब्यू किया था। इसी तरह बॉलीवुड अभिनेत्री जबीन जलील ने भी अपने दौर में खूब नाम कमाया है। वह अपने दौर की एक सुपरस्टार अभिनेत्री के रूप में पहचान हासिल करने में कामयाब थी उन्होंने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है जिसमें रागिनी, बेदर्द, नई दिल्ली, रात की राहें, जमाना क्या जाने, पंचायत आदि फिल्में शामिल है। जबीन जलील ने अपने करियर में कुल 23 हिंदी फिल्में और 4 पंजाबी फिल्में की है। Also Read : 26 साल में इतनी बदल चुकी हैं ‘परदेसी परदेसी’ गाने की ये बंजारन…
View this post on Instagram
वहीदा रहमान को किसी भी पहचान की जरूरत नहीं है। वहीदा रहमान अपने दशक की सबसे खूबसूरत और बड़ी अभिनेत्रियों में से एक रही है। वहीदा रहमान ने करीब 3 दशकों तक मनोरंजन इंडस्ट्री में काम किया है उन्होंने 1950 से लेकर 1970 तक के दशक में अपने अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया है। वहीदा रहमान को उनकी बेहतरीन अदाकारी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस, लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड और कई राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं। वहीदा रहमान अपने दशक की इतनी बड़ी सुपरस्टार थी कि उनके फिल्में होने पर ही दर्शक फिल्म देखने जाया करते थे। Also Read : जानिए अब कहाँ हैं और क्या कर रही हैं ‘परदेसी परदेसी’ गाने से फेमस हुई ये हीरोइन