डिंपल कपाड़िया जो कि बॉलीवुड इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री रही है। करीब 49 साल पहले उन्होंने हिंदी सिनेमा में अपना कदम रखा था। डिंपल ने 16 साल की उम्र में फिल्मों में डेब्यू कर लिया था। उनकी पहली फिल्म बॉबी थी। हम आपको बता दें कि डिंपल के साथ ही यह दिग्गज और दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी।
साल 1973 मे आई फिल्म बॉबी लोगों को काफी पसंद आई थी। दोनों ही कलाकारों की मुख्य कलाओं के कारण पहली फिल्म सुपरहिट रही। उसी साल डिंपल ने महज 16 साल की उम्र में हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार के जाने वाले राजेश खन्ना से शादी कर ली।
राजेश खन्ना और डिंपल कपाड़िया दोनों ही फिल्म इंडस्ट्री का बहुत बड़ा नाम है। दोनों ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है और खूब नाम कमाया है। लेकिन यह बातें बहुत कम लोग ही जानते हैं। राजेश खन्ना की साली और डिंपल कपाड़िया की बहन सिंपल कपाड़िया ने भी फिल्मों में काम किया था।
डिंपल कपाड़िया की छोटी बहन सिंपल कपाड़िया थी। इन दोनों बहनों के बीच में सिर्फ 14 महीने का अंतर था। हम आपको बता दें कि सिंपल ने भी कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। लेकिन उन्होंने अपनी बड़ी बहन और जीजा राजेश खन्ना की तरह खास पहचान नहीं बनाई।
Also Read :जब राजेश खन्ना ने सभी के सामने की अमिताभ की बेइज्जती, फिर जया ने निकाल दी काका की अकड़
सिंपल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 1977 में की थी। उनकी पहली फिल्म ‘अनुरोध’ थी। सिंपल ने अपनी पहली फिल्म में सुपरस्टार राजेश खन्ना के साथ काम किया था। वहीं आगे जाकर सिंपल ने जीवनधारा, लूटमार, दूल्हा बिकता है और जमाने को दिखाना है, आदि फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन सिंपल सफलता और लोकप्रियता को छू नहीं पाई।
सिंपल ने फिल्मों में साइड और सहायक भूमिका भी अदा की थी। सिंपल धीरे-धीरे कई फिल्मों में काम करती गई लेकिन कुछ कमाल नहीं कर पाई। कुछ समय बाद आगे चलकर उन्होंने कॉस्टयूम डिजाइन का काम शुरू कर दिया। खास बात तो यह है कि अभिनेत्री के रूप में जहां वे असफल रही, वहीं उन्हें इस काम में काफी सफलता मिली।
51 साल की उम्र में कैंसर से हार गई जंग:
हम आपको बता दें कि सिंपल ने फिल्म ‘रुदाली’ के लिए कॉस्टयूम डिजाइन किया था। सिंपल को फिल्म के चलते नेशनल अवार्ड देकर सम्मानित भी किया गया है। डिंपल की छोटी बहन अब इस दुनिया में नहीं रही। वे काफी सालों पहले इस दुनिया को छोड़ कर जा चुकी है। 10 नवंबर 2009 को कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से लड़ते हुए उनकी मृत्यु हो गई।
Also Read :बॉलीवुड में फ्लॉप में होने के बाद जानिए अब क्या करती हैं राजेश खन्ना की छोटी बेटी….