रणवीर सिंह इन दिनों काफी ज्यादा सुर्खियों में बने हुए हैं। हर तरफ रणवीर सिंह के लेटेस्ट फोटोशूट के चर्चे हैं क्योंकि यह लेटेस्ट फोटोशूट आम नहीं बल्कि एक न्यूड फोटोशूट था जिसके चलते रणवीर की हर तरफ चर्चा हो रही है। बॉलीवुड के तमाम फैंस से लेकर सभी सेलिब्रिटी रणवीर सिंह के इस न्यूड फोटोशूट पर कमेंट कर रहे हैं।
हालांकि रणवीर सिंह के फोटोशूट के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर भी जमकर ट्रोल किया जा रहा है। अब हाल ही में रणवीर सिंह की को-स्टार ने भी रणवीर सिंह के न्यूड फोटो शूट पर कमेंट कर दिया है और उनके इस कमेंट के बाद से ही अफरा-तफरी मच गई है और सब जानना चाहते हैं कि आखिर एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा है? दरअसल यह एक्ट्रेस कोई और नहीं बल्कि परिणीति चोपड़ा है।
परिणीति चोपड़ा और रणवीर सिंह ने कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। हाल ही में परिणीति चोपड़ा ने एक इंटरव्यू दिया है जिसमें उन्होंने बताया है कि उन्हें रणवीर सिंह की वैनिटी वैन में जाने से डर लगता है। परिणीति ने अपने इंटरव्यू के दौरान यह खुलासा किया कि उन्होंने रणवीर सिंह को कई बार वैनिटी वैन में बिना कपड़ों के देखा है। Also Read :न्यूड फोटोशूट के बाद मुसीबत में फसे रणवीर सिंह… जल्द ही सकती हैं गिरफ्तारी
इसीलिए उन्हें रणवीर सिंह की वैनिटी वैन में जाना अच्छा नहीं लगता और डर भी लगता है। परिणीति सिंह ने रणवीर सिंह के साथ फिल्म लेडीज वर्सेस रिकी बहल और किल दिल में काम किया है। हालांकि परिणीति चोपड़ा ने रणवीर सिंह के बारे में यह बात भी कही कि उन्हें पेंट उतारना काफी पसंद है। दरअसल जब मैं एक बार मेकअप कर रही थी तो मैंने पीछे मुड़ कर देखा कि रणवीर सिंह ने पैंट नहीं पहनी हुई थी और उन्होंने मुझे बताया था कि उन्हें पब्लिक में पेंट उतारना काफी पसंद है। Also Read :टाटा ग्रुप के चेयरमैन ने दी एक्टर रणवीर सिंह को खास सलाह…