जान्हवी कपूर बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्रियों में से एक है। जान्हवी कपूर एक ऐसी अभिनेत्री हैं जिन्होंने काफी कम समय में अपनी अदाकारी के दम पर बॉलीवुड में एक बड़ी जगह हासिल कर ली है। जान्हवी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म गुड लक जैरी के लिए सुर्खियों में बनी हुई है।
जान्हवी कपूर अपनी फिल्म गुड लक जैरी के प्रमोशन के लिए लगातार मेहनत कर रही है और उन्हें इवेंट में भी देखा जा सकता है। जान्हवी कपूर ने हाल ही में प्रमोशन के दौरान इस बात का खुलासा किया कि उनके पिता बोनी कपूर को दोनों दामाद में किस तरह की खूबियां चाहिए।
जान्हवी कपूर दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी की बेटी है। बोनी कपूर और जान्हवी कपूर की दो संताने हैं जिनमें जान्हवी कपूर बड़ी और खुशी कपूर छोटी है। हालांकि श्रीदेवी के निधन के बाद बोनी कपूर ही दोनों बेटियों की परवरिश कर रहे हैं। जान्हवी ने इंटरव्यू के दौरान बात करते हुए यह खुलासा किया कि “पापा चाहते हैं कि उनके दोनों दमाद उनके जितने लंबे हो। Also Read :जान्हवी कपूर के साथ हुई घिनौनी हरकत, भरी महफिल ने एक्स बॉयफ्रेंड ने की जबरदस्ती
आपको बता दें कि बोनी कपूर की हाइट 6 फुट 1 इंच है। इसके अलावा जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके पिता कहते हैं कि “तुम लोग शादी से पहले पूरी दुनिया घूम लो ताकि तुम अपने पति को बता सको कि मेरे पिता ने हमें पूरी दुनिया घूमाई है।” जान्हवी कपूर ने बताया कि उनके पिता चाहते हैं कि उन्होंने जिस तरह से उनकी परवरिश की है और जैसे देखभाल की है वह वैसा ही व्यवहार दोनों दामाद में भी चाहते हैं। हालांकि खुशी कपूर भी जल्दी फिल्म द आरचिज से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली है। Also Read :बॉयफ्रेंड को लेकर फिसली जान्हवी कपूर की जुबान बोली- ‘मुझे रोज रात को डिनर के बाद