दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी कपूर ने 5 नवंबर को अपना 21 वां जन्मदिन मनाया था। उनकी बहन जान्हवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर उन्हें उनके खास दिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने दोनों की एक फोटो शेयर की जिसमें वे पिंक कलर में ट्विन करती नजर आ रही हैं। गुंजन सक्सेना अभिनेत्री ने खुशी की जन्मदिन की पार्टी से तस्वीरें भी साझा कीं, जिसमें उनके दोस्तों ने भाग लिया। इस खास मौके पर श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर ने अपने खास दोस्तों को अपनी बर्थडे पार्टी होस्ट की थी। पार्टी में बाॅलीवुड के बहुत सारे अभिनेता और अभिनेत्रिया शामिल हुए। बता दे लेकिन सारी लाइमलाइट एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने चुरा ली।
पार्टी में भूमि पेडनेकर एक दम बोल्ड अंदाज में पहुंची थी। भूमि पेडनेकर व्हाइट नूडल-स्ट्रैप्ड क्रॉप टॉप और हाई-वेस्ट डेनिम पैंट पहनकर पार्टी में आई थी। उन्होंने अपने साथ मैचिंग डेनिम जैकेट भी लिया हुआ था। टाॅप में उनके क्लीवेज साफ साफ नज़र आ रहे थे।
भूमि ने अपने लुक को मिनिमल मेकअप, ब्राउन मैट लिपस्टिक और ओपन हेयर्स से कंप्लीट किया हुआ था। आपको बता दे उनकी यह तस्वीरें देख ये कहना गलत नहीं होगा कि भूमि ने पटाखा बन पार्टी में पहुँची थी। भूमि की यह तस्वीरें सोशल मिडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस उनकी तस्वीरों को बेहद पसंद करते नज़र आ रहे हैं।
वर्क फ्रंट के बारे में बताये तो भूमि को आखिरी बार फिल्म ‘दुर्गमती’ में देखा गया था। आपको बता दे भूमि की अपकमिंग फिल्म ‘बधाई दो’ है, जिसमें वह एक्टर राजकुमार राव के साथ नजर आएंगी।
खुशी कपूर बोनी कपूर और श्रीदेवी की बेटी हैं। वह जान्हवी कपूर की छोटी बहन हैं। स्टार किड भी अपनी माँ और बहन की तरह एक अभिनेत्री बनने की ख्वाहिश रखती है।
खुशी कपूर और जान्हवी कपूर के भाई अर्जुन कपूर ने भी जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने अपनी बहनों जान्हवी खुशी, अंशुला और शनाया कपूर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर अनिल कपूर की दिवाली पार्टी में ली गई थी । फोटो को शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा, “हैप्पी बर्थडे खुशी कपूर। जान्हवी कपूर ने आपकी इस बर्थडे तस्वीर को खराब कर दिया है। आगे अर्जुन कहते है कि उन्हें उम्मीद है कि इस साल वह इस फियास्को फोटोशूट के लिए आपके कपड़े चुराना बंद कर देंगी… ।”