Bhagyashree House Photos: 90 के दशक की मशहूर एक्ट्रेस भाग्यश्री(Bhagyashree) भले ही कम फिल्मों में नजर आई हो लेकिन उनकी फैन फॉलोइंग बहुत तगड़ी है। इन दिनों को अपने फिल्म NRI Wives को लेकर काफी सुर्खियों में बनी है। एक्ट्रेस आज भी अपनी खूबसूरती बड़ी बड़ी यंग एक्ट्रेस को मात देती हैं। वह जितनी सुंदर हैं उतना ही सुंदर उनका घर भी है। आज हम आपको एक्ट्रेस के घर के टूर करवाएंगे इसको देखकर आप भी कहेंगे वाह।
इस आलीशान घर में रहती हैं Bhagyashree

बता दें कि एक्ट्रेस भाग्यश्री अपने हस्बैंड हिमालय दासानी के साथ मुंबई के पारले में एक आलीशान 3 मंजिला मकान में रहती है। उनका घर बहुत ही आलीशान है और उसका इंटीरियर भी जबरदस्त है। जिसे देखकर आपको यकीन नहीं होगा कि इतना सुंदर भी किसी का घर हो सकता है।
Bhagyashree के घर के अंदर है स्विमिंग पुल

भाग्यश्री का घर बहुत ही आलीशान है और उनके घर के अंदर सारी चीजें मौजूद हैं। उनके घर में बड़ा सा गार्डन एरिया है। जिसमें स्विमिंग पूल के साथ-साथ बहुत सारे पेड़ पौधे में लगे हुए हैं। उन्होंने अपने घर को और सुंदर बनाने के लिए बहुत सारे सुंदर-सुंदर मार्बल्स के अलावा वुडन वर्क भी करवाया गया है।
लिविंग रूम है बेहद शानदार

भाग्यश्री का लिविंग रूम बहुत ही खूबसूरत और शानदार है। वहां रेड सोफा रखा गया है। उन्होंने अपने घर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं।
53 साल की उम्र में भाग्यश्री हैं फिट

बता दें कि भाग्यश्री की उम्र 53 साल की हो चुकी है। लेकिन आज भी बहुत ही ज्यादा चुस्त-दुरुस्त है। उन्होंने अपने घर के एरिया में जिम भी बनाया हुआ है। वह सलमान की फिल्म मैने प्यार किया में नजर आईं थी। उस फिल्म में एक्ट्रेस की एक्टिंग को लोगों ने काफी पसंद किया था। वही उनकी फिल्म NRI Wives 12 मई को रिलीज होगी। जिसका उनके फैंस को बेसब्री से इंतजार हैं।
ये भी पढ़ें-Mukesh Ambani ने बेटी ईशा के जुड़वा बच्चों को दिया खास तोहफा, आप भी कहेंगे नाना हो तो ऐसा