बॉलीवुड की दुनिया से आई हर तस्वीर और खबर तुरंत ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाती है। बॉलीवुड के कई सेलेब्स ऐसे हैं जो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने बचपन की तस्वीर डाल देते हैं ऐसे में जब यह तस्वीर सोशल मीडिया पर आती है तो कई लोग इसे शेयर करते हैं और काफी लोग इन बचपन की तस्वीर को देखकर सही सेलिब्रिटी का अंदाजा लगाने में नाकाम हो जाते हैं।
आज हम भी आपको सोशल मीडिया पर वायरल एक ऐसी तस्वीर दिखाने जा रहे हैं जिसमें यह दो क्यूट लड़कियों को गले मिलते हुए देखा जा सकता है और यह दोनों लड़कियां बॉलीवुड की स्टार किड्स में से एक है। इनमें से एक बॉलीवुड के एक बड़ी अभिनेत्री के रूप में प्रसिद्ध हो चुकी है तो दूसरी अपना डेब्यू करने के लिए तैयारियों में जुटी हुई है। दरअसल तस्वीर में दिख रही दोनों लड़कियां बहनें हैं और यह इंडस्ट्री की ग्लैमरस सिस्टर्स में से एक मानी जाती है।
आपको हिंट के लिए बता देते हैं कि इसमें से एक अभिनेत्री ने बॉलीवुड में फिल्म धड़क से अपना डेब्यू किया था और दूसरी बहन शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान के साथ जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने वाली है। आप अभी भी पहचान नहीं पाए? दरअसल यह फोटो जानवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है और इसमें जानवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर के साथ तस्वीर के जरिए अपनी बचपन की यादों को ताजा कर रही है।
इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर खूब प्यार मिल रहा है क्योंकि इसमें दोनों बहने काफी क्यूट लग रही है। जान्हवी कपूर की इस पिक्चर पर बॉलीवुड की कई सेलिब्रिटीज ने बहुत ही प्यारा कमेंट किया है और खुद खुशी कपूर ने भी अपनी बहन के लिए प्यार को एक कमेंट के जरिए बताया है।
Also Read :