रणबीर और आलिया की शादी के फंक्शन की शुरुआत रणबीर आलिया के वास्तु अपार्टमेंट में शुरू हुई जिसकी शुरुआत गणेश पूजा से हुई और उसके बाद मेहंदी सेरेमनी का फंक्शन शुरू हुआ इस फंक्शन में करिश्मा कपूर, करीना कपूर, रिद्धिमा कपूर, नीतू कपूर पूजा भट्ट और महेश भट्ट तथा करण जोहर नजर आए थे।
करिश्मा कपूर और रिद्धिमा कपूर ने अपनी मेहंदी की तस्वीरें इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा की थी। इसके बावजूद नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी मेहंदी की तस्वीरें शेयर की थी। खबरों के मुताबिक मेहंदी के दौरान सबसे पहली मेहंदी आलिया को करण जोहर ने लगाई थी क्योंकि करण जौहर आलिया के सबसे बेहद करीबी दोस्त है। अब सोशल मीडिया पर पिता महेश भट्ट के हाथ की मेहंदी की तस्वीरें भी वायरल हो रही है और महेश भट्ट ने अपने हाथ पर रणबीर और आलिया का नाम लिखवा रखा है जिसे देख फैंस बेहद खुश है।
Also Read :जब परवीन बाबी की इस हरकत से भड़क गए थे डैनी… गुस्से में महेश भट्ट से कर दी थी शिकायत
View this post on Instagram
बुधवार 14 अप्रैल को रणबीर और आलिया हमेशा के लिए शादी के बंधन में बंध गए हैं। इस बीच कपूर फैमिली और भट्ट फैमिली के बीच इन दोनों ने सात फेरे लिए। शादी होने तक किसी भी तस्वीर को बाहर आने नहीं दिया लेकिन शादी के बाद रणबीर आलिया मीडिया के सामने आए और उनकी खूबसूरत तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आलिया भट्ट ने खुद शादी की तस्वीरें डालकर सभी फैंस को चौंका दिया। आलिया भट्ट ने शादी के लिए बिल्कुल सिंपल मेकअप लुक किया है। उनके सिंपल लुक की बहुत तारीफ हो रही है। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होते ही सभी सेलिब्रिटी ने उन्हें बधाई दी जिसमें दीपिका पादुकोण, कैटरीना कैफ, अनुष्का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा जानवी कपूर आदि शामिल रहे हैं।
Also Read ;हेमा मालिनी से लेकर महेश भट्ट तक इस्लाम कबूलने वाले 6 फेमस बॉलीवुड स्टार्स