Astrology: ज्योतिष शास्त्र में बहुत सी मान्यताएं हैं कुछ अशुभ होती है तो कुछ शुभ भी होती हैं। वहीं कुछ मान्यताएं ऐसी भी होती हैं जिसके संकेत लोगों को मिलते हैं। अगर कुछ अच्छा या बुरा होने वाला रहता है तो उसके संकेत पहले से ही मिलने लगता है। कुछ लोग ऐसे होते हैं जो उस संकेत को समझ पाते हैं और कुछ लोग नहीं समझ पाते हैं।
कुछ लोग उन संकेतों को समझ कर उसके अलग-अलग मतलब को निकालते हैं। अगर किसी को सड़क पर पैसे मिलते हैं तो वह भी अच्छा संकेत माना जाता है। मान्याता के अनुसार अगर आप रास्ते में जाते हैं और बिल्ली रास्ते में आ जाती है तो उसे लोग अपशगुन मानते हैं। वहीं अगर रास्ते में पैसै मिले तो लोग उसे अच्छा संकेत मानते हैं।
गिरा हुआ सिक्का मिलना है अच्छा संकेत
बता दें कि अगर आप रास्ते में जाते हैं और गिरा हुआ सिक्का मिलता है तो उसे अच्छा संकेत माना जाता है। गिरे हुए पैसे मिलने पर लोग यह संकेत मानते हैं कि लक्ष्मी की प्राप्ति होगी।
गिरा हुआ सिक्का होता है शुभ
ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक सड़क पर गिरे हुए सिक्के को शुभ माना गया है। सड़क पर गिरा हुआ सिक्का मिलने से कामयाबी और सफलता का संकेत माना जाता है। साथ ही यह भी माना जाता है कि आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। सड़क पर पैसे का मिलना बहुत ही अच्छा शुभ संकेत माना जाता है और कहा जाता है कि आने वाला समय बहुत अच्छा रहने वाला है। आपको सड़क पर पैसा मिलना भगवान का है प्रतीक कुछ लोगों का विश्वास है कि सड़क पर सिक्का मिलने से भगवान की कृपा होती है। तरक्की के रास्ते खुलते हैं। जो धातु से बने सिक्के पर विश्वास रखता है वह इस देव शक्ति का प्रतीक मानते हैं।
ये भी पढ़ें-Astrology: इन राशियों की लड़कियां पति के लिए होती है भाग्यशाली, शादी करने से पहले जरुर चेक करें ये चीज