कॉफी विद करण के रक्षाबंधन स्पेशल एपिसोड में सोनम कपूर और अर्जुन कपूर को एक साथ देखा गया। शो के एपिसोड में अर्जुन कपूर और सोनम कपूर ने कई सवालों के जवाब दिए। सोनम कपूर और अर्जुन कपूर ने प्रोफेशनल लाइफ से लेकर पर्सनल लाइफ तक के सभी सवालों के जवाब बड़े ही बेबाकी से दिए।
कॉफी विद करण में करण के सामने अर्जुन कपूर ने अपने और मलाइका के रिश्ते को लेकर कई बातें साझा की जिसमें उन्होंने बताया कि वह मलाइका अरोड़ा को डेट करने से पहले उनके बेटे अरहान खान के बारे में सोच रहे थे क्योंकि वह उनकी बेटी की स्थिति को बखूबी समझ सकते हैं क्योंकि अर्जुन भी स्थिति से गुजर चुके है और अर्जुन इसीलिए मलाइका की जिंदगी में ऐसे ही नहीं घुसना चाहते थे क्योंकि वह समझते थे कि उनका भी एक अपना परिवार और बेटा है और वह उनके परिवार की काफी इज्जत करते हैं।
करण जौहर ने अर्जुन से मलाइका के साथ घर बसाने यानी की शादी करने पर भी सवाल किए तो उन्होंने साफ जवाब दिया कि वह मलाइका से बहुत प्यार करते हैं लेकिन वह अभी अपने करियर पर ध्यान देना चाहते हैं और वह लाइफ में अब प्रोफेशनली और स्टेबल होना चाहते हैं। Also Read :मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की बेडरूम तस्वीरें हुई लीक
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे लेकिन साल 2019 में उन्होंने ऑफिशियल इस रिश्ते को दुनिया के सामने रखा था। अपने रिश्ते को ऑफिसर करने के बाद मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक-दूसरे के साथ तस्वीरों को सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। इसके बावजूद उन्हें कई इवेंट और पर्सनल ग्यादरिंग में एक साथ देखा जा सकता है। मलाइका अरोड़ा अर्जुन कपूर से 12 साल बड़ी है लेकिन वह दोनों हमेशा उम्र के फासले को रिश्ते में नहीं आने देते हैं। Also Read :मलाइका को छोड़ इस एक्ट्रेस संग इश्क लड़ा रहे हैं अर्जुन कपूर, वायरल हुई फोटो