बॉलीवुड की क्वीन माधुरी दीक्षित के पास आज फेम के साथ धन दौलत भी है। माधुरी दीक्षित ने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक फिल्म दी है जिससे लोग उनके आज तक दीवाने हैं। माधुरी दीक्षित एक सुलझी हुई अदाकारा है और उनके लाखों करोड़ों फैंस है। माधुरी दीक्षित ने अपने अभिनय से हमेशा ही सबका दिल जीता है।
माधुरी दीक्षित की की सुपरहिट फिल्में जैसे तेजाब, प्रेम ग्रंथ, दिल तो पागल है, देवदास, हम तुम्हारे हैं सनम आदि रह चुकी है और और इन पिक्चर को आज भी उतनी ही उत्साह से देखा जाता है। माधुरी दीक्षित अब रियलिटी शो को जज करती हुई नजर आती है। माधुरी दीक्षित सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती है और वह अपनी शूटिंग या निजी जिंदगी से जुड़ी अपडेट को इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है। माधुरी दीक्षित अपने लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें भी इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रहती है।
माधुरी दीक्षित वर्तमान में अपनी वेब सीरीज फेम गेम के प्रमोशन में बिजी है। माधुरी दीक्षित ने साल 1999 में डॉक्टर नेने से शादी कर ली थी और उनके साथ अमेरिका शिफ्ट हो गई थी। इसके बाद माधुरी ने अपने फिल्मी करियर से ब्रेक ले लिया था और उन्होंने साल 2007 में आजा नचले फिल्म से बॉलीवुड में वापसी की थी।
Also Read :माधुरी दीक्षित ने बनाया मुंबई में सपनों का घर, सामने आई घर के अंदर की फोटो
यह ब्रेक उन्होंने अपने परिवार वालों के देखरेख के लिए लिया था। माधुरी दीक्षित की पहली फिल्म अबोध सुपर फ्लॉप गई थी लेकिन उनकी दूसरी फिल्म तेजाब के बाद उन्हें इतनी पापुलैरिटी मिली की वो रातों-रात फेमस हो गई। माधुरी दीक्षित की वेब सीरीज फेम गेम नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुकी है और इसे दर्शकों को काफी प्यार भी मिल रहा है। माधुरी दीक्षित अपने बच्चों और डॉक्टर नेने के साथ सोशल मीडिया पर घर के अंदर की तस्वीरें शेयर करती रहती है।
Also Read :माधुरी दीक्षित की तरह बेहद खूबसूरत हैं उनकी बहनें, देखें फोटो