आज हम जिसके बारे में बात करने जा रहे हैं उनका बॉलीवुड इंडस्ट्री से कोई ताल्लुक नहीं है, लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर इनकी फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है कि शायद इतनी फैन फॉलोइंग तो किसी बड़े स्टार की भी नहीं होगी हम बात कर रहे हैं अंजलि अरोड़ा के बारे में। जो अक्सर अपनी बोल्ड अदाओं वाली तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया करती है।
अंजलि अरोड़ा को लॉकअप शो के कारण जाना जाता है। यहां तक की अंजलि अरोड़ा सेकंड रनरअप रह चुकी है। इतना ही नहीं बल्कि शो के दौरान उन्होंने सबके नजरें अपनी और खींच ली थी। देखा जाए तो रियलिटी शो के दौरान अंजलि अरोड़ा का नाम उनके को कंटेस्टेंट मुनव्वर फारूकी के साथ काफी जोड़ा गया था। यहां तक कि इनकी साथ में केमिस्ट्री भी लोगों को पसंद आ रही थी। इन दोनों ने मिलकर सभी की नजरें अपनी और आसानी से खींच ली।
वैसे आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि रियलिटी शो में आने से पहले ही अंजलि अरोड़ा की फैन फॉलोइंग बहुत ज्यादा थी। यहां तक कि सोशल मीडिया पर इनकी खूबसूरती के चर्चे काफी देखने को मिले हैं। अगर हम पहले की बात करें तो अंजलि अरोड़ा की पुरानी तस्वीरों को देखकर आप शायद अंजलि अरोड़ा को पहचान ही नहीं पाओगे। लेकिन आज के वक्त में अंजलि अरोड़ा सबसे खूबसूरत सेलिब्रिटी की लिस्ट में आती है।
हमारे सूत्रों से पता चला है कि बचपन से ही अंजलि अरोड़ा को तस्वीरें खिंचवाना और वीडियोस बनाना काफी पसंद था। यह तो देखी सकते हो कि सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियोस भरे पड़े हैं। पहले की तस्वीरों में आपको नजर आ रहा होगा कि अंजलि अरोड़ा कितनी सिंपल और क्यूट नज़र आती थी, लेकिन अब की तस्वीरों में अंजलि अरोड़ा की बोल्डनेस अदाएं आसानी से नजर आती है।
आप सभी को जानकर बड़ी हैरानी होगी कि सोशल मीडिया पर अंजलि अरोड़ा की 12 मिलियन फैन फॉलोइंग है। यहां तक कि लोग बड़े-बड़े सेलिब्रिटी से ज्यादा अंजलि अरोड़ा की तस्वीरें और वीडियोस का इंतजार करते हैं। वैसे देखा जाए तो अंजलि अरोड़ा को असली पहचान म्यूजिकल वीडियो और रील के जरिए मिली है। यहां तक कि अंजलि अरोड़ा ने अब तक कई सारे म्यूजिक एल्बम में भी काम किया है।