अल्लू अर्जुन साउथ इंडस्ट्री के सबसे बड़े सुपरस्टार है और उन्होंने अपनी मेहनत से दर्शकों के दिलों में अपने अभिनय के दम पर जगह बना ली है। साउथ इंडस्ट्री के अलावा अल्लू अर्जुन को बॉलीवुड के फैंस भी बेहद पसंद करते हैं। अल्लू अर्जुन का पुष्पा स्टाइल उनके फैंस के दिलों से अब तक नहीं गया है।
अल्लू अर्जुन ने हाल ही में यूएस में आयोजित होने वाली सालाना भारतीय दिवस परेड में भाग लिया और इस परेड में उन्होंने भारत की तरफ से प्रतिनिधित्व किया। भारत इस समय आजादी का महोत्सव ना रहा है और इसी संदर्भ में अल्लू अर्जुन को न्यूयॉर्क में सालाना भारतीय दिवस परेड में शामिल होने का मौका मिला।
अल्लू अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें जोधपुरी सूट में तिरंगा स्टाइल गमछा उड़े ग्रैंड मार्शल में हाथ में तिरंगा लिए देखा जा सकता है। अल्लू अर्जुन ने इस तिरंगे को लहराते हुए एक डायलॉग भी कहा “यह भारत का तिरंगा है कभी झुकेगा नहीं।”अल्लू अर्जुन का यह अंदाज वहां पर मौजूद भारतीयों को खूब पसंद आया और वे सभी खुशी से झूम उठे इसके अलावा अल्लू अर्जुन का यह अंदाज सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो गया। अल्लू अर्जुन का यह स्टाइल और अल्लू अर्जुन न्यूयॉर्क के भारतीय दिवस परेड में शामिल हुए यह सभी के लिए गौरव की बात रही।
पुष्पा द राइजिंग से ग्लोबल स्तर पर हिट हुए थे अल्लू अर्जुन
अल्लू अर्जुन को आखिरी बार उनकी फिल्म पुष्पा द राइजिंग में देखा गया था इस फिल्म में उनके अभिनय से लेकर उनके स्टाइल तथा डायलॉग को दर्शकों को इतना प्रभावित किया कि आए दिन सोशल मीडिया पर पुष्पा के डायलॉग तथा स्टाइल वायरल होते रहते हैं इसके अलावा इस फिल्म के डायलॉग और स्टाइल को सिर्फ दर्शकों तक ही नहीं बल्कि बड़ी बड़ी हस्ती और सेलिब्रिटी होने भी अपनाया जिसके चलते अल्लू अर्जुन के स्टाइल और फिल्म पुष्पा द राइजिंग को ग्लोबल स्तर पर सफलता हासिल हुई जिसके बाद से अलु अर्जुन को घर-घर में पहचान हासिल हुई इस फिल्म में उनके विपरीत साउथ अभिनेत्री रश्मिका मंदाना को कास्ट किया गया था। Also Read :अल्लू अर्जुन से लेकर रश्मिका तक जानिए ‘पुष्पा 2’ के लिए कितनी ले रहे हैं सभी स्टार्स
"ये भारत का तिरंगा है , कभी झुकेगा नहीं " @alluarjun at #IndiaDayParade#NewYork #AlluArjun𓃵 #AlluArjun #Pushpa #PushpaTheRule #Pushpa2 #IndiaDayParade@amitbhatia1509 @aditiSBS@sanjayjourno @vikasbha
pic.twitter.com/GTCwhDka9W— Ketan Dixit (@rjketan) August 22, 2022
दर्शकों ने रश्मिका मंदाना और अल्लू अर्जुन की केमिस्ट्री को खूब पसंद किया जिसके चलते यह फिल्म सुपर हिट गई। अल्लू अर्जुन रश्मिका मंदाना को फिल्म पुष्पा द राइजिंग से रातों-रात लोकप्रियता हासिल हो गई थी। Also Read :रजनीकांत से लेकर अल्लू अर्जुन तक जानिए कितनी थी साउथ के टॉप 8 स्टार्स की पहली सैलरी