90 के दशक के सुपरस्टार रहे विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना का जन्म 28 मार्च, 1975 को मुंबई में हुआ था। विनोद खन्ना आज 47 साल के हो गए हैं और अब तक वह कुंवारे हैं। विनोद खन्ना ने अपने समय में कई हिट फिल्में दी और वह अपने समय के बड़े सुपरस्टार रहे हैं लेकिन उनके बेटे अक्षय खन्ना ने अपने फिल्मी करियर में ज्यादा सफलता हासिल नहीं की।
हालांकि अक्षय खन्ना में हलचल, हंगामा, रेस, आ अब लौट चलें, दिल चाहता है, ताल, आक्रोश मॉम आदि हिट फिल्मों में अपने दमदार अभिनय दर्शकों के सामने दिखाया और तारीफें लूटी। अक्षय खन्ना अभी भी फिल्मों में अपने घर और उनकी अगली फिल्म दृश्यम को देखी जा सकती है जिसमें वह अजय देवगन के साथ फिल्म में नजर आएंगे।
Also Read :जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अक्षय खन्ना
बबीता की जिद के आगे नहीं हो पाया करिश्मा और अक्षय का रिश्ता
अक्षय खन्ना 47 साल के हो गए हैं लेकिन वह अभी तक कुंवारे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय खन्ना कभी बॉलीवुड के सबसे अमीर खानदान कपूर खानदान के दमाद बनने वाले थे। दरअसल करिश्मा कपूर के पिता रणधीर कपूर को अक्षय खन्ना बेहद पसंद थे और वह करिश्मा की शादी अक्षय से करवाना चाहते थे
इसके लिए उन्होंने विनोद खन्ना को रिश्ते का प्रस्ताव भी भेजा था लेकिन इस फिल्म से बबीता यानी रणधीर कपूर की पत्नी को एतराज था क्योंकि उन दिनों करिश्मा कपूर एक के बाद एक हिट फिल्में कर रही थी इसलिए ऐसे में बबीता नहीं चाहती थी कि करिश्मा किसी भी शादी के बंधन में बंधे और उनकी इस जिद के आगे पति रणधीर कपूर को भी झुकना पड़ा और अक्षय और करिश्मा कपूर का रिश्ता नहीं हो पाया।
Also Read :अक्षय खन्ना और करिश्मा कपूर करना चाहते थे शादी, लेकिन इस वजह से नहीं बनी बात…