Yuzvendra Chahal : इन दिनों आईपीएल 2023(IPL 2023) की धूम है। ऐसे में खिलाड़ियों की प्रैक्टिस लगातार चल रही है। प्रैक्टिस सेशन में खिलाड़ी दूसरे के साथ खूब जमकर मस्ती भी करते हैं। ऐसा ही कुछ हुआ राजस्थान के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल(Yuzvendra Chahal) के साथ।
प्रेक्टिस के दौरान युजवेंद्र चहल ने मुंबई इंडियंस(Mumbai Indians) के कप्तान रोहित शर्मा(Rohit Sharma) के साथ मुलाकात की और उनके साथ खूब मस्ती की। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Yuzvendra Chahal का वीडियो हुआ वायरल
View this post on Instagram
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स(Rajasthan Royals) ने एक वीडियो शेयर की है। जिसमें युजवेंद्र चहल यह कहते नजर आ रहे हैं कि मैं जा रहा हूं गाली खाने। जिसके बाद वह रोहित को गले लगाते हुए कोल्ड्रिंक उनके कपड़ों पर गिरा देते हैं। इसके बाद रोहित शर्मा का रिएक्शन देख हर कोई हंसने को मजबूर हो गया।
वहीं फैंस को उनका यह वीडियो काफी पसंद आ रहा है और फैंस जमकर मजेदार कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इसका बदला रोहित तुम से मैच में ले लेगा।
रोहित शर्मा ने मनाया अपना 36वां जन्मदिन
बता दें कि मुंबई इंडियंस के लिए रोहित शर्मा 10 साल से खेल रहे हैं और हाल ही में रोहित शर्मा ने अपना 36 वां जन्मदिन भी मनाया। वह मुंबई इंडियंस में आठवें स्थान पर है। इन दिनों रोहित और युजवेंद्र चहल का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। उसको लोग बहुत पसंद भी कर रहे हैं।
युजवेंद्र चहल ने रोहित को जन्मदिन की दी थी बधाई
The banter between Yuzvendra Chahal and Ritika Sajdeh. pic.twitter.com/VvYdBo9eeR
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) April 30, 2023
बता दें कि चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम से रोहित शर्मा को बर्थडे विश किया था। रोहित शर्मा ने अपने बर्थडे की प्री पार्टी का आयोजन किया था। कयास लगाया जा रहा है कि रोहित ने चहल को भी बुलाया था।चहल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ था। उस वीडियो में वह नशे की हालत में धुत दिखाई दे रहे थे।
ये भी पढ़ें-Sourav Ganguly की बेटी की बोल्डनेस के सामने फेल हैं मलाइका अरोड़ा, देखें अनदेखी PHOTOS