महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और एक ऑलराउंडर खिलाड़ी है। एम एस धोनी को मैदान में खेलता हुआ देखने के लिए हर क्रिकेट फैंस की इच्छा होती है। महेंद्र सिंह धोनी ने अपनी क्रिकेट प्रदर्शनी से लाखों करोड़ों फैंस के दिलों में अपनी जगह बना रखी है महेंद्र सिंह धोनी का क्रिकेट दुनिया में इतना बड़ा नाम है कि अब सभी क्रिकेट फैंस उनकी मैदान में प्रदर्शन की जगह उनका सम्मान करते हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने क्रिकेट की दुनिया में काफी बड़ा नाम कमाया है और इसी के चलते महेंद्र सिंह धोनी की पूरी दुनिया में फैन फॉलोइंग मौजूद है। कॉमेडी की दुनिया में कपिल शर्मा ने अपना बड़ा नाम कमाया है और कॉमेडी किंग कपिल शर्मा को ही माना जाता है। कपिल ने अपने खुद के शो द कपिल शर्मा शो से लाखों-करोड़ों दिलों में अपनी जगह बनाई है। हालांकि कपिल और धोनी से एक बयान अक्सर यह जोड़ा जाता है कि कई बार कपिल के बुलाने पर धोनी शो में नहीं पहुंचे।
कपिल शर्मा के फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिर क्यों धोनी बार-बार कपिल शर्मा की इनविटेशन को ठुकरा देते हैं। हालांकि जब साल 2016 में एमएस धोनी की बायोपिक आई थी तो उस समय शो में सुशांत सिंह राजपूत अपनी फिल्म का प्रमोशन करने के लिए पहुंचे थे लेकिन उस समय एम एस धोनी को भी इनविटेशन दिया गया था। Also Read ;धोनी के काफी फेन हैं लेकिन इस फीमेल फेन जैसा कोई नहीं हैं… जानिए क्या हैं कारण
मगर उस समय एम एस धोनी के पास काफी सारी ब्रांड इंडोर्समेंट थी इस वजह से वह काफी व्यस्त चल रहे थे और वह शो का हिस्सा नहीं बन पाए। हालांकि इसके अलावा भी कपिल ने कई बार एमएस धोनी को अपने शो में बुलाने के लिए इनविटेशन दिया लेकिन अपनी व्यस्तता के चलते एम एस धोनी शो में शामिल नहीं हो पाए। Also Read :इस एक्ट्रेस से करना चाहते थे धोनी शादी, लेकिन करनी पड़ी फिर साक्षी से शादी