अब्दुल रोजिक आए दिन सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। वर्तमान में अब्दु सलमान खान के शो बिग बॉस 16 में दिखाई दे रहे हैं। अपने क्यूट लुक और सिंपल तोर तरीके से अब्दु सभी दर्शकों को बहुत ज्यादा लुभा रहे है। सलमान खान के शो बिग बॉस के को-कंटेंट्स उन्हें काफी ज्यादा पसंद करते हैं। अब्दु बहुत ही कम समय में सभी के पसंदीदा बन गए हैं। वही प्रीमियर एपिसोड से अब्दु ने सभी के दिलो में अपनी एक खास जगह बना ली है। आज हम आपको छोटे से अब्दुल अजीज की बड़ी उपलब्धियों के बारे में बताएंगे।
अब्दु रोजीक की लाइफ के बारे में
आपको बता दें कि अब्दुल रोजिक का जन्म 23 सितंबर 2003 को ताजाकिस्तान में हुआ था। अब्दुल पेशे से एक संगीतकार, बॉक्सर और ब्लॉगर हैं। वही अब्बू का बचपन काफी संघर्ष भरा रहा था पैसों की तंगी के कारण कम उम्र में ही उन्होंने सिंगिंग का काम शुरू कर दिया था। बॉडी शेम्ड होने के कारण अब्दु अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाए थे। वही अब्दु रोजिक अब दुनिया के सबसे छोटे गायक है। अब्दु ने 2019 में गायक के रूप में अपने करियर की शुरुआत की थी और उसके बाद से वह बहुत ज्यादा लोकप्रियता हो गए।
कैसे फेमस हुए अब्दुल रोजिक
अपने देश में अब्दु पहले ही काफी लोकप्रिय थे परंतु जब उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तब से वह विश्व भर में चर्चा में आ गए। बता दें कि उस वायरल वीडियो में अब्दुल बर्गर खा रहे थे। 2021 में आबू धाबी के एक अवॉर्ड फंक्शन में भी अब्दु पहुंचे थे। जहां पर सलमान खान सहित कई बड़े एक्टर्स मौजूद थे। वहां पर अब्दू ने शानदार बॉलीवुड गाना गाया। जिससे उन्हें सलमान खान ने गले लगा लिया था। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हुआ और वहीं से अब्दु रोजिक को इतनी अधिक लोकप्रियता मिली।
अब्दु रोजिक का कार कलेक्शन
आपको बता दें कि अब्दु को महंगी कारों का बहुत ज्यादा शौक है। अक्सर अब्दु लग्जरी कारों के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते रहते हैं। अब हम आपको अब्दु के कार कलेक्शन के बारे में बताते हैं।
View this post on Instagram
रोल्स रॉयल्स
अब्दु रोजिक के पास एक बेहद ही शानदार रोल्स रॉयस कार है। तथा उन्होंने इसके नंबर प्लेट को अपने नाम की तरह ही बनवाया है। बता दें कि अब्दु की रोल्स रॉयस में 6750 सीसी का पेट्रोल इंजन है। इसके अलावा इसमें कई सारे बेहतरीन फीचर भी दिए गए है। Also Read :Big Boss 16: जानिए कितनी संपत्ति के मालिक हैं अब्दू रोजिक
View this post on Instagram
मर्सिडीज बेंज
रोल्स रॉयस के अलावा अब्दु मर्सिडीज बेंज के भी मालिक है। बता दें कि यह एक मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन के साथ उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त उनकी मर्सिडीज बेंज में 4 डीजल इंजन और 6 पैट्रोल इंजन है।
अब्दु रोजिक जल्द ही सलमान खान की नई फिल्म में एक खास रोल में दिखाई देंगे। बता दें कि सलमान खान एक मल्टीस्टारर फिल्म बना रहे हैं इस फिल्म में अब्दु रोजिक को भी शामिल किया गया है। Also Read :Bigg Boss 16: अब्दु रोजिक का मजाक उड़ाने के बाद निशाने पर आई अर्चना गौतम, फैन्स ने लगाई क्लास