ऐश्वर्या राय बच्चन बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में से एक है जिनकी फैन फॉलोइंग आज भी उस तरह की है जैसी आज से 20 साल पहले हुआ करती थी। ऐश्वर्या राय बच्चन उन चुनिंदा एक्ट्रेस में शामिल है जिनकी खूबसूरती पारंपरिक भारतीय लिबास में सबसे ज्यादा निखर कर सामने आती है।
ऐसा नहीं है कि ऐश्वर्या पश्चिमी कपड़ों में अच्छी नहीं लगती मगर साड़ी में उनकी खूबसूरती एक अलग ही स्तर पर पहुंच जाती है। एक लंबे अरसे तक फिल्मी दुनिया से दूर रहने वाली ऐश्वर्या आज भी जब सड़कों पर निकलती है तो उनके साथ फोटो खिंचवाने के लिए लोगों का एक बड़ा जत्था उनके पीछे पड़ जाता है। यही उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग का सबसे बड़ा सबूत है।
हमें ऐश्वर्या का एक ऐसा ही लुक तब देखने को मिला था जब बच्चन परिवार की बहू गणेशोत्सव पर लाल बाग के राजा के दर्शन के लिए पहुंची थी। पिछले 2 वर्षों से भले ही कोरोना महामारी के कारण गणेश उत्सव में उस तरह की चहल-पहल देखने को नहीं मिली जैसी हर साल होती है मगर बॉलीवुड सितारे इस साल भी अपने घर गणपति बप्पा की स्थापना कर धूमधाम से उनकी पूजा करने में कतई भी पीछे नहीं रहे। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चौथी तारीख को शुरू होने वाली इस गणेश उत्सव पर बॉलीवुड के लगभग सभी सितारे गणपति बप्पा के दर्शन के लिए पहुंचते हैं।
इसी कड़ी में साल 2017 में ऐश्वर्या राय बच्चन मुंबई के परेल इलाके के इच्छापूर्ति करने वाले लाल बाग के राजा ‘नवसाचा गणपति’ के दर्शन के लिए पहुंची थी। ऐश्वर्या ने इस दौरान गणपति बप्पा के सामने माथा टेकने के साथ-साथ उनके चरणों से सिंदूर उठाकर अपने माथे पर भी लगाया। इस दृश्य को देखकर ऐश्वर्या के फैंस ने उनकी बहुत तारीफ की।
गणपति बप्पा के दर्शन करने पहुंची ऐश्वर्या राय बच्चन इस दौरान लाल रंग की साड़ी पहनी हुई थी जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। उनके लिए इस ग्लैमरस साड़ी को भारतीय फेमस फैशन डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी ने डिजाइन किया था और उसे पारंपरिक लुक देने के साथ-साथ लाइटवेट भी रखा गया था।
उनकी साड़ी को सिल्क फ्लॉस जैसे कपड़ों से तैयार किया गया था जो चमकदार कलर कॉन्बिनेशन की वजह से बेहद खूबसूरत नजर आ रही थी। साड़ी में एंब्रॉयडरी का काम नहीं किया गया था लेकिन इसे अट्रैक्टिव बनाने के लिए गोटा पट्टी से बनी 3D एंब्लिशमेंट से सजाया गया था। ऐश्वर्या के इस लुक को मॉडर्न के साथ-साथ ट्रेडिशनल स्टाइल भी दिया गया था जिसे देखकर लोगों की नजरें बस ऐश्वर्या पर ही अटक गई।