सोशल मीडिया पर बॉलिवुड के कई खबरे आती रहती है, उन्में से कुछ खबरे ऐसी होती है जो तहलका मचा देती हैं। बॉलीवुड कलाकारों के जोड़ियों के बारे में कौन नही जानना चाहता, उन जोड़ियों की अलग होने की बात हो, या रोमांस की बात हो, ऐसी खबरे वायरल होने में देर नहीं लगती। आज हम आपको उन्ही में से कुछ बॉलीवुड के जोड़ियों के बारे में बताएंगे, जिन्होंने कभी पब्लिकली किस करके सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था।
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की जोड़ी अपने आप में मशहूर है, बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक इस जोड़ी के चर्चे रहते हैं। इनके रोमांस की तस्वीरे अकसर सोशल मीडिया पर देखी जाती हैं। उन्ही में से एक तस्वीर थी जिसने इन दोनो को सेंसेशनल किस लिप लॉक करते हुए देखा गया था, यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी।
करीना कपूर खान और सैफ अली खान
यह कपल काफी कम रोमांस करते हुए दिखाई देते है, हमे इनका रोमांस करीना कपूर के 39वें जन्मदिन के मौके पर देखने को मिला था। इस दिन की तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी। इस तस्वीर में करीना सैफ को किस करते हुए दिखाई दे रही थी।
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह
दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की जोड़ी को बॉलीवुड के खूबसूरत जोड़ियों में से एक माना जाता हैं। यह कपल उन जोड़ियों में गिनाई जाति है जो कभी मौका नहीं छोड़ते रोमांस करने का। इसका नजारा एक अवॉर्ड फंक्शन में हमे देखने को मिला था, जहां यह जोड़ी पैशनेट किस करते हुए दिखाई दिए थे। उस समय वे एक चर्चा का विषय बन गए थे, यही नहीं इन दोनो की तस्वीर भी काफी वायरल हुई थी।
आमिर खान और किरण राव
आज आमिर खान अपनी पत्नि किरण राव से अलग हो चुके है, पर जब साथ थे तब उनके बीच रोमांस कम नहीं था। इसका उधारण एक बार सोशल मीडिया पर आई इन दोनो की किस करते हुए की तस्वीर से लगाया जा सकता है, जिसने अपने समय में सनसनी मचा दी थी।
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत
शाहिद कपूर के रोमांटिक अंदाज़ के लोग आज तक दीवाने हैं। शहीद कपूर जितने परदे पे रोमेंटिक दिखते है, उतने ही रियल लाइफ में भी हैं। इसका उधारण इस कपल के लिप लॉक वाली फोटो से लगाया जा सकता है, जो कभी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी।