पहले टीवी और फिर बॉलीवुड में अपना नाम जमाने वाले, ‘काई पो छे’ फेम सुशांत सिंह को कौन नहीं जानता। उनके इस देश में करोड़ो चाहने वाले हैं। साल भर पहले जब सुशांत की आत्महत्या करने की खबर सामने आई थी, तो जैसे इस खबर ने देश भर में बॉलीवुड को चाहने वालों के होश उड़ा दिये। पर अब सुशांत की मौत के इतने समय बाद, एक ऐसा शख्स सामने आया हैं, जिसे देखकर लगता हैं, मानों ये सुशांत ही हो।
वैसे तो फिल्मी सितारों के कई डुप्लिकेट्स और हमशक्ल दिखाई देते हैं। पर दिवंगत सुशांत सिंह का हमशक्ल मिलना उनके चाहने वालों के लिये एक बहुत ही भावुक विषय हैं। उनके इस हमशक्ल का नाम सचिन तिवारी हैं। सोशल मीडिया पर सचिन की तस्वीरें और वीडियोस, बिलकुल सुशांत की याद दिलाते हैं। सचिन के लूक्स, पर्सनैलिटी बिलकुल सुशांत से मेल खाते हैं। कुछ समय से इंटरनेट पर सचिन तिवारी नाम के इस शख्स की तस्वीरें काफी वायरल हैं, जिसे देखकर लोग यह कहने से खुद को रौक नहीं पा रहे की सुशांत लौट आया।
आपको बता दे, कुछ समय से सचिन के विडियोस और फोटोस, बेन होने से पहले टिकटॉक और अब इंसटाग्राम और फेसबुक जैसी सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर लोग काफी चौक रहें हैं और खुश होने के साथ साथ काफी भावुक भी हो रहें हैं। 29 साल के सचिन, उत्तर प्रदेश के बरेली के रहने वाले एक फिटनेस एन्थुसिआस्ट और कलाकार हैं। वे सुशांत के बहुत बड़े प्रशंसक भी हैं। सचिन के इंस्टाग्राम पर 26 हजार फॉलोअर्स हैं।
सचिन सोशल मीडिया पर तब वायरल हुए, जब सुशांत की मृत्यु के कुछ समय बाद उन्होंने सुशांत की फिल्म ‘शुध्द देसी रोमॉन्स’ के टाइटल ट्रेक पर डॉन्स का एक वीडियो शेयर किया। इसके बाद तो सोशल मीडिया पर उनके फॉलोअर्स की संख्या लगातार बढ़ने लगी। इतना ही नहीं, खबरों के अनुसार सचिन को हालही में एक फिल्म भी ऑफर हुई हैं। सुनने में आया हैं, कि इस फिल्म का नाम ‘स्युसाइड ओर मर्डर’, हो सकता हैं। इस फिल्म के निर्माताओं ने दावा किया हैं, कि इस फिल्म का ‘छिछोरे’ फेम सुशांत की मृत्यु से कोई लेना देना नहीं हैं और ना ही ये फिल्म सुशांत की बायोपिक हैं।
सुशांत के पहले और भी अभिनेताओं व अभिनेत्रियों के हमशक्लों की तस्वीरें व वीडियो वायरल हुए है। इनमें एशवर्या राय, कटरिना कैफ, अजय देवगन और रनबीर कपूर जैसे कलाकार शामिल हैं। बॉलीवुड के अभिनेताओं के हमशक्ल होने में तो कुछ नया नहीं हैं, पर सुशांत की मृत्यु के बाद उनके हमशक्ल का सामने आना, सुशांत के फेन्स के लिये काफी उत्साहित करने वाला विषय हैं। साथ ही, किसी कलाकार के हमशक्ल का इतनी अधिक प्रसिद्धी पाना भी अपने आप में बड़ी बात हैं।