गूगल सर्च इंजन ने साल 2022 में सबसे अधिक सर्च किए गए इंडियन सेलेब्स की सूची जारी कर दी हैं. इस सूची में कई हैरान कर देने वाले नाम देखने को मिले हैं. सबसे दिलचस्प बात ये रही हैं कि सुष्मिता सेन साल की सबसे अधिक सर्च की जाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री हैं. दरअसल कुछ समय पहले सुष्मिता सेन आईपीएल फाउंडर ललित मोदी संग रिलेशनशिप के कारण सुर्ख़ियों में आई थी.
टॉप 10 में अकेली बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं सुष्मिता सेन
गूगल द्वारा जारी की गयी सूची में पूर्व मिस यूनिवर्स और अभिनेत्री सुष्मिता सेन पांचवे स्थान पर हैं. इसी साल जुलाई में ललित मोदी और सुष्मिता सेन ने अपने रिलेशनशिप को ऑफिसियल किया था, जिसके बाद सुष्मिता गूगल पर खूब सर्च की गई थी.
ललित मोदी ने भी बनाई लिस्ट में जगह
सुष्मिता सेन के आलावा ललित मोदी भी 2022 में सबसे अधिक सर्च किए जाने वाले इंडियन स्टार्स की सूची में चौथे स्थान पर हैं. जबकि पहले स्थान पर भारतीय जनता पार्टी से निष्काषित नेता नुपुर शर्मा हैं. इसके आलावा कंगना रनौत के रियलिटी शो ‘लॉकअप’ में नजर आने वाली अंजलि अरोड़ा भी सूची में छठे स्थान पर हैं. बिग बॉस 16 में अपनी मासूमियत से सभी का दिल जीतने वाले विदेशी प्रतियोगी अब्दू रोजिक भी सूची में 7वें स्थान पर हैं.
प्रवीण तांबे ने किया सबको हैरान
गूगल द्वारा जारी सूची में सबसे हैरान कर देने वाला नाम प्रवीण तांबे हैं. भारत में क्रिकेट सबसे अधिक पसंद किए जाने वाले खेलों में से एक हैं. ऐसे में टॉप 10 में प्रवीण तांबे का नाम सबसे हैरानी वाला है. जब इंडियन क्रिकेट की बात होती हैं तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और एमएस धोनी जैसे दिग्गजों का नाम लिया जाता हैः लेकिन टॉप 10 की सूची में प्रवीण तांबे के आलावा कोई अन्य क्रिकेटर नहीं हैं. ‘कौन प्रवीण तांबे?’ KKR टीम के साथ बायोपिक की स्क्रीनिंग देख छलके क्रिकेटर के आंसू
देखें टॉप 10 की सूची:-
रैंक |
नाम |
1 |
नुपुर शर्मा |
2 |
द्रोपदी मुर्मू |
3 |
ऋषि सुनक |
4 |
ललित मोदी |
5 |
सुष्मिता सेन |
6 |
अंजलि अरोड़ा |
7 |
अब्दु रोजिक |
8 |
एकनाथ शिंदे |
9 |
प्रवीण तांबे |
10 |
एम्बर हर्ड |