बॉलीवुड फ़िल्मी सितारे ख़ुशी कपूर और जाह्नवी कपूर अपनी रोजाना की जिंदगी की खबरें देना नहीं भूलतीं. दोनों ही अभिनेत्रियां सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं. बीती रात ख़ुशी कपूर और जाह्नवी कपूर ने अपने दोस्त अक्षत रंजन के जन्मदिन की पार्टी में जमकर मस्ती की. उस पार्टी में सुनील शेट्टी के बेटे अयान शेट्टी और अनुराग कश्यप की बेटी आलया कश्यप भी मौजूद थी. अक्षत रंजन जाह्नवी कपूर के पुराने दोस्त हैं और दोनों के लिंकअप की खबरें भी फैली हुई हैं.
अदाकारा ख़ुशी कपूर इस पार्टी में सफ़ेद परिधान में पहुंची. इंस्टाग्राम के जरिये उन्होंने यह जानकारी अपने फैंस को दी. अक्षत रंजन अपने दोस्तों के साथ खूब मस्ती की. जाह्नवी कपूर की बहन ख़ुशी कपूर ने अक्षत को एक बहुत ही प्यारी तस्वीर के साथ बधाई दी. इस तस्वीर में दोनों एक साथ पोज़ करते नजर आये.
फिल्म मेकर अनुराग कश्यप की बेटी अलाया कश्यप भी इस पार्टी में पहुंची और उन्होंने भी खूब मस्ती की जिसकी तस्वीर आप यहाँ देख सकते हैं. सुनील शेट्टी के बेटे अयान शेट्टी भी इस पार्टी में पहुंचे वो इस पार्टी में अपनी गर्लफ्रेंड तान्या श्रॉफ के साथ नजर आये. जाह्नवी कपूर इस पार्टी में बेहद ही खूबसूरत सफ़ेद मिडी ड्रेस पहनकर पहुंची. जिसकी झलक उनकी साझा की गयी फोटो से आप देख सकते हैं.
जाह्नवी कपूर के एक्स बॉयफ्रेंड ने अपने जन्मदिन पर अपने दोस्तों से कूल तस्वीरें खिंचवाई. मुंबई में हुई इस पार्टी में बीती रात सितारों के बच्चों ने खूब मस्ती की जिसकी तस्वीर आप देख सकते है। आज कल सोशल मीडिया के ज़माने में कुछ भी छुपा रहना बहुत मुश्किल है। Also Read : अर्जुन कपूर की बहन की फोटो से इंटरनेट में मची सनसनी, बोल्डनेस में छोड़ा मलाइका को पीछे
इसी सोशल मीडिया पर अदाकारा खुशी कपूर और जाह्नवी कपूर समेत स्टारकिड्स से भरी अक्षत रंजन की इस बर्थडे पार्टी की फोटोज तेजी से वायरल हो रहे है। लोग अक्षत रंजन के इन फोटोज पर कमेंट भी कर रहे है और उन्हें फैंस उनके जन्मदिन की शुभकामनाये दे रहे है। Also Read : जाह्नवी कपूर की बहन खुशी कपूर की बाथरूम तस्वीरें हुई लीक