बीते गुरुवार को साउथ फिल्म इंडस्ट्री के फेमस प्रोड्यूसर रविंद्र चंद्रसेकरन ने साउथ एक्ट्रेस वीजे महालक्ष्मी से शादी कर ली है। आपको बता दें कि महालक्ष्मी और रविंद्र चंद्रसेकरन की यह दूसरी शादी है। परिवार के कुछ लोग और फ्रेंड भी शादी में उपस्थित रहे। दोनों के फैंस उन्हें बधाई दे रहे हैं। अपने ऑफिशल इंस्टाग्राम हैंडल से फोटो शेयर करते हुए महालक्ष्मी ने लिखा है कि ‘मैं बहुत भाग्यशाली हूं जो मेरी जिंदगी का आप हिस्सा बने, मेरे जीवन में आपके प्यार ने अलग रंग भर दिया है। नई शुरुआत के लिए मेरी तरफ से शुभकामनाएं और खूब सारा प्यार।
महालक्ष्मी और रविंद्र चंद्रसेकरन कि सोशल मीडिया पर फोटो वायरल हो रही है। फोटो पर कुछ लोग पॉजिटिव तो कुछ लोग नेगेटिव कमेंट भी कर रहे हैं। वही मोटापे को लेकर कुछ लोग रविंद्र चंद्रसेकरन को ट्रॉल कर रहे हैं। हालांकि यह कपल शादी से बेहद खुश हैं। उनकी यह खुशी फोटो में भी देखी जा सकती है। शादी में महालक्ष्मी ने जो ड्रेस पहनी थी उसकी काफी चर्चा सोशल मीडिया पर लगातार हो रही है। आपको बता दें कि महालक्ष्मी ने पारंपरिक वेडिंग ड्रेस शादी में पहनी थी। आइए अब हम जानते हैं कि महालक्ष्मी ने अपनी शादी में जो साड़ी पहनी थी उसमें क्या खास था।
महालक्ष्मी की साड़ी की खासियत
दूल्हे और दुल्हन की ड्रेस तमिल शादी में बेहद ही खास होती है। तमिल ब्राहमण दुल्हन को आमतौर पर 9 गज लंबी और गैर ब्राह्मण दुल्हन को 6 गज लंबी कांजीवरम साड़ी पहनाई जाती है। तमिल दुल्हन भारतीय संस्कृति के अनुसार लाल रंग की साड़ी पहनती है। चमकीले रंगों से साड़ी में कढ़ाई होती है। अगर फैमिली संपन्न होती है तो सारी पर सोने के धागे से भी कारीगरी की जाती है। दुल्हन के बालों को फूलों और सोने के गहनों से सजाया जाता है। इसी प्रकार महालक्ष्मी ने भी अपने बालों को गजरे और लाल फूल से सजाया हुआ था।
लाल रंग की खास कांजीवरम साड़ी महालक्ष्मी ने भी अपनी शादी में पहनी थी। महालक्ष्मी ने कांजीवरम साड़ी के साथ हरे रंग का ब्लाउज भी पहना हुआ था। जिस पर गोल्डन जरी की कारीगरी की गई थी। इसी के साथ उन्होंने सोने के कड़े और हरे रंग की चूड़ी भी पहनी हुई थी।
View this post on Instagram
दुल्हन को पहनाए जाते हैं खास गहने
सोने के गहनो द्वारा तमिल दुल्हन को सजाया जाता है तो कई बार वही गहने एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी की दुल्हन को भी दिए जाते हैं। आपको बता दें कि महालक्ष्मी ने भी अपनी शादी में काफी गहने पहने हुए थे। जिससे कि वह काफी खूबसूरत लग रही थी। Also Read : दीपिका पादुकोण से शादी से पहले इन बॉलीवुड ऐक्ट्रेस को डेट कर चुके हैं रणवीर सिंह
View this post on Instagram
तमिल दूल्हे को पहनाई जाती है ऐसी ड्रेस
तमिल दूल्हे की बात करें तो सिंपल ड्रेस दूल्हे को पहनाई जाती है जिसके अंतर्गत दूल्हे को सफेद रंग की ड्रेस पहनाई जाती है जिससे वह काफी अट्रैक्टिव लगता है। अधिकांश दूल्हों को सिल्क के सफेद धोती धोती कुर्ता पहनाया जाता है। इसी तरह के पारंपरिक वेडिंग ड्रेस रविंद्र चंद्रसेकरन ने भी पहनी थी। Also Read : आलिया नही ये ऐक्ट्रेस है रणवीर कपूर की फेवरेट, नाम सुनते ही आलिया को लगती है मिर्ची