हमारे शरीर की हेल्थ पर हमारे खाने पीने का सबसे ज्यादा असर पड़ता है। खाने की चीजों को चुनने में जरा सी भी लापरवाही किसी बड़ी बीमारी को न्यौता दे सकती है। वेट गेन, ब्लड प्रेशर, हाई ब्लड सुगर लेवल जैसी बीमारियां आज कल हर घर के किसी न किसी सदस्य में पाई जाती है। इन बीमारियों से बचने के लिए अगर आपको कुछ करने की जरूरत है तो सिर्फ इतना की आप अपने खान पान में परहेज करें।
अक्सर आपने सुना होगा की सब्जियां खाना सेहत के लिए काफी अच्छा है। अलग अलग सब्जियों के अलग अलग फायदे होते हैं, लेकिन कुछ सब्जियां ऐसी भी हैं जिन्हें डेली डाइट में शामिल करना कभी कभी नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको ऐसी ही कुछ सब्जियां के बारे में बताएंगे……
फूलगोभी
सर्दियों के मौसम में ये एक सब्जी हर घर में बनती है। कई लोगों की तो ये फेवरेट सब्जी होती है। खाने में भी स्वादिष्ट लगती है, लेकिन ये फूलगोभी आपके लिए बीमारियां भी पैदा कर सकती है। कई लोग फूलगोभी को ठीक से पचा नहीं पाते और इस वजह से उन्हें काफी दिक्कत होती है। चिकित्सकों की माने तो जिस व्यक्ति को पेट में पथरी की समस्या हो उसे फूलगोभी का सेवन कम ही करना चाहिए। कोशिश करें की जब भी आप फूलगोभी की कोई डिश बनाएं तो सबसे पहले फूलगोभी को गरम पानी में बॉयल कर लें। ऐसा करने पर गैस जैसी समस्या नहीं होगी।
मशरूम
आपने मशरूम से बनी डिशेज खाई होंगी। कई बार पिज्जा में भी टाॅपिन के तौर पर मशरूम दिया जाता है। ऐसे तो ये खाने में काफी अच्छी लगती है और इसमें विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, लेकिन कई व्यक्तियों को इससे एलर्जी हो सकती है। ऐसे व्यक्तियों को मशरूम के सेवन से बचना चाहिए।
गाजर
इसमें कोई शक नहीं है कि गाजर खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए कितना अच्छा है। ये आंखों के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद है। इसमें कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। आप इसे अपने सलाद में शामिल कर सकते हैं या सूप और जूस के रूप में भी आप गाजर का सेवन कर सकते हैं। हालांकि, ये काफी कम लोगों को पता है की गाजर का अतिरिक्त सेवन हमारी हेल्थ को हार्म भी कर सकता है। ज्यादा खाने से गाजर में मौजूद केरोटीन किसी की भी स्किन का रंग पीला कर सकता है। Also Read : एक मेहमान के आने पर कितना खर्च करते हैं मुकेश और नीता अंबानी
चुकंदर
खून में हिमोग्लोबिन की कमी को दूर करने वाला चुकंदर स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है, लेकिन इसका जरूरत से ज्यादा सेवन आपके यूरीन का रंग गुलाबी या लाल करने लगता है। Also Read : कपिल को क्यों लगता था कि संजीव कपूर सब्जियों के डॉक्टर हैं? बताई ये वजह