भारत के लिए यह क्षण खुद पर फक्र करने वाला है। जी हां भारत के नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में भारत को यह अवसर प्रदान किया है। भारत के 23 वर्षीय जैवलिन थ्रो के इस खिलाड़ी ने ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीता है।
भारत के 10 वर्षीय जैवलिन प्लेयर नीरज चोपड़ा ने आज एक सुनहरा इतिहास लिखा। उन्होंने वर्ष 2014 से जैकलिन खेलना प्रारंभ किया था। बता दे कि नीरज चोपड़ा का 11 साल की उम्र में वजन काफी ज्यादा था। वह लगभग 80 किलो के थे और इसी वजह से वे पानीपत स्टेडियम में अपना वजन कम करने गए थे।
बचपन से ही तगड़े थे नीरज
नीरज के चाचा ने उन्हें सपोर्ट में शामिल होने का सुझाव दिया। फिर उन्होंने जैवलिन खेलना शुरू किया और आज उनका जैकलिन से कभी न टूटने वाला रिश्ता बन चुका है। इन 7 सालों में नीरज में कई अवार्ड जीते।
बता दे की नीरज खाने के बेहद शौकीन है, उन्हें बचपन में खाने में रोटी, घी और चीनी बेहद पसंद थी। नीरज की दादी मां के लाड का ही था वे बचपन से ही तगड़ा थे।
कैसे हुआ जैकलिन की ओर झुकाव
नीरज ने 11 साल की उम्र में पानीपत स्पोर्ट्स स्टेडियम में जयवीर को जैवलिन थ्रो करते देखा। इसके बाद से उनकी रूचि इस खेल में होने लगी थी। बता दें कि जयवीर ने हरियाणा के लेवल पर जैकलिन प्लेयर के रूप में कई प्रतियोगिता में अपना दम दिखाया है।
नीरज के भाले की कीमत
पहली बार साल 2014 में नीरज ने ₹7000 के भाले से अपने खेल की शुरुआत की बाद में नीरज जब नेशनल कैंप अटेंड करने गए तो उन्होंने इसके लिए एक लाख का भाला खरीदा।
नीरज का परिवार
नीरज चोपड़ा के पिता का नाम सतीश कुमार है। जो कि एक किसान हैं। वे पानीपत के छोटे से गांव खांद्रा में खेती करते हैं। उनकी मां का नाम सरोज देवी की है। जो कि एक हाउसवाइफ हैं। नीरज की दो बहने हैं।
नीरज कब पहली बार सुर्खियों में आए
वर्ष 2016 में जब नीरज ने जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया तब वे पहली बार सुर्खियों में आए थे। कई मीडिया और टीवी कंपनियों का ध्यान नीरज पर गया और हर जगह उनकी खूब तारीफ हुई।
उन्होंने वर्ल्ड चैंपियनशिप में 86.48 मीटर जैवलिन थ्रो में वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। साल 2017 में एशियन चैंपियनशिप में भी नीरज का दबदबा रहा था।
नीरज चोपड़ा की उपलब्धि
साल 2017 में 85 मीटर तक जैवलिन थ्रो में वे एशियाई चैंपियनशिप के विजेता रहे। इसके बाद उन्होंने पहली बार साल 2017 में ही आईएएएफ डायमंड लीग इवेंट में हिस्सा लिया था जहां उन्होंने सातवां स्थान प्राप्त किया। साल 2018 में कॉमनवेल्थ गेम्स में नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल प्राप्त किया।