आम तौर पर हम इस्तेमाल की हुई चीजों को खरीदना अनुचित और शर्मनाक मानते हैं। ऐसा समझा जाता हैं कि सेकेंडे हैंड चीजें वही ख़रीदते हैं, जिनमें नयी चीज खरीदने की क्षमता नहीं होती। पर अगर हम आपसे कहे की भारत के कई करोड़पति सेलेब्स भी सेकेंडे हैंड चीजें ख़रीदते हैं तो?
अगर किसी पूरानी चीज को पूरी तरह जांच कर, अच्छी हालत में खरीदा जाए, तो उसमे कुछ खराबी नहीं हैं। भारत के कई नामदार लोगों ने ऐसे ही जांच परख कर लक्ज़री गाड़ियाँ खरीदी हैं। इसमे फायदा यह हैं कि आपको अच्छी गाड़ी भी मिल जाती हैं और आपके बहुत सारे पैसे भी बच जाते हैं। जानिये कौन हैं वे सेलेब्स –
विराट कोहली
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के पास सम्पत्ति की कोई कमी नहीं हैं। उनके पास कई गाड़ियों का कलेक्शन हैं, जिनमें एक सेकेंडे हैंड गाड़ी भी शामिल हैं। दरअसल, विराट के पास दो बेंटले गाड़ियाँ हैं – एक मुंबई में जहाँ वे इन दिनों रहते हैं और एक दिल्ली में जहाँ उनका जन्म हुआ और उनका परिवार रहता हैं। इनमें से दिल्ली वाली सफेद रंग की बेंटले कॉन्टीनेंटल जीटी सेकेंडे हैंड हैं। विराट को कई बार इस गाड़ी का इस्तेमाल करते भी देखा गया हैं।
युवराज सिंह
भारतीय क्रिकेट का एक और बड़ा चेहरा, युवराज सिंह के पास भी इस्तेमाल की हुई गाड़ी हैं। उनकी लेम्बोर्गिनी मर्सिएलागो LP 640-4 सेकेंडे हैंड गाड़ी हैं, जो उन्हें काफी पसंद भी हैं। इस गाड़ी को उन्होंने बीबीटी (BBT) से खरीदा था।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी खुद तो धनी हैं ही, साथ ही व्यापारी राज कुन्द्रा से विवाह करके उनकी सम्पत्ति और बढ़ गई हैं। उनकी लाइफ स्टाइल भी काफी लक्ज़री हैं। पर उन्होंने ने भी इस्तेमाल की हुई गाड़ी खरीदी हैं। उनकी कारों के कलेक्शन में बेंटले और लेम्बोर्गिनी जैसी महंगी गाड़ियाँ शामिल हैं। इस सूची को और बढ़ाने के लिये हालही में शिल्पा ने बीबीटी (BBT) से रेंज रोवर लॉन्ग व्हीलबेस लक्ज़री गाड़ी खरीदी हैं।
हनी सिंह
बॉलीवुड के प्रसिद्ध रैपर के पास वैसे तो जगुआर एक्सएफ और ऑडी क्यु 5 सहीत कई गाड़ियों का कलेक्शन हैं। वे ऐसी और भी गाड़ियाँ लेने मे पूर्ण रूप से सक्षम हैं। पर उन्होंने नई गाड़ी की जगह बीबीटी से एक पूरानी ऑडी आर 8 कार खरीदी हैं। इस गाड़ी ने उनके शौक पूरे कर दिये, उनका कलेक्शन भी बढ़ा दिया और उनके बहुत सारे पैसे भी बचा दिये।
बादशाह
बॉलीवुड के एक और रैपर बादशाह के पास भी इस्तेमाल की हुई गाड़ी हैं। वे वैसे तो नई गाड़ी खरीद सकते थे, पर उन्होंने सेकेंड हैंड गाड़ी को चुना। उन्होंने एक सेकेंज हैंड रोल्स-रॉयस रेथ कार ली हैं, जिसे वे अक्सर इस्तेमाल करते दिखाई देते हैं। ये कार उन्हें काफी पसंद भी हैम।
सेलेब्रिटीस हो या आम इंसान, हर कोई सेकेंडे हैंड चीजों का इस्तेमाल करता हैं। इसमें कोई बुरी या शर्म की बात नहीं हैं। अगर कोई चीज अच्छी हालत में और कम दामों में आपको मिल रही हैं, तो उसे ख़रीदने में कोई बुराई नहीं हैं। बल्कि आपका फायदा ही हैं।