पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। योगा से शरीर स्वस्थ रहता है, इसकी जानकारी हर चिकित्सक से लेकर फिटनेस फ्रीक इंसान देता ही है और यह बात सच भी है। योगा करने से मन मस्तिष्क के साथ जीवन शैली में भी परिवर्तन होता है जिससे इंसान के जीवन में एक सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बॉलीवुड हमेशा से ही एक्सरसाइज और योगा को महत्व देने में आगे रहा है और कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां योगा को अपने जीवन में काफी महत्व देती है।
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट हमेशा से खुद को फिट रखने के लिए योगा को महत्व देती है और वह कई बार अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योग प्रैक्टिस की तस्वीरों को अपने फैंस के साथ साझा करती रहती है।
मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा 48 की उम्र में भी अपने आप को फिट रखती है और वे इन सब का श्रेय योगा को ही देती हैं। मलाइका अरोड़ा अपनी फोटोस और वीडियो को शेयर करके लोगों को योग करने के लिए प्रेरित करती रहती है।
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा शेट्टी बॉलीवुड अभिनेत्रियों में सबसे ज्यादा फिट और लोगों को अपनी स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति सचेत करने में सबसे आगे रही हैं। शिल्पा शेट्टी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर लोगों को योग करने की टेक्निक बताती रहती है।
सारा अली खान
बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान एक फिटनेस फ्रीक है और वह हमेशा अपने आप को फिट रखने के लिए योगा करती रहती हैं।
जैकलिन फर्नांडीस
जैकलिन फर्नांडीस एक बेहद ही बोल्ड और फिट एक्ट्रेस हैं और वह हमेशा से ही अपने आप को फिट रखने के लिए योगा करती रहती हैं। Also Read : शिल्पा शेट्टी ने शेयर की स्कूल के दिनों की फोटो, क्या आपने पहचाना?
रकुल प्रीत
बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह भी अपने टोंड फिगर के लिए जानी जाती है और वह हमेशा से ही अपने आप को फिट रखने के लिए योगा को अपनी जिंदगी में काफी महत्व देती है। Also Read : आर माधवन के बेटे वेदांत ने भारत को दिलाया गोल्ड मेडल, एक्टर ने कही ये बात