आज हम बात करने जा रहे हैं, अयोध्या नगरी की जन्मी हिंदी सिनेमा की मशहूर, जी हां, इनका जन्म 1 मई 1988 को हुआ था, अब आप सोच रहे होंगे कि, हम किसके बारे में बात कर रहे हैं, तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि, हम अनुष्का शर्मा के बारे में बात कर रहे हैं, जो कि फिल्म इंडस्ट्री की एक जानी-मानी अभिनेत्री हैं। इनकी परवरिश बेंगलुरु और असम सहित कई जगह पर हुई क्योंकि, अनुष्का के पिताजी एक आर्मी ऑफिसर थे और उनकी पोस्टिंग बदलती रहती थी, जिसकी वजह से अनुष्का भी अपने पिताजी के साथ इधर-उधर जाती रहती थी, अनुष्का ने बॉलीवुड इंडस्ट्री को बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं।
अनुष्का शर्मा ने पूर्व कप्तान विराट कोहली के साथ शादी रचाई है, अब यह दोनों माता-पिता भी बन गए हैं, इनके 1 प्यारी सी बेटी भी है, इन दोनों ने अपने करियर को बहुत ही अच्छे शिखर पर पहुंचा दिया था, इसके बाद दोनों की मुलाकात हुई थी, यह दोनों 2013 में एक शैंपू की ऐड के जरिए मिले थे, यह इन दोनों की पहली मुलाकात थी, उसके बाद इनकी दोस्ती हुई और वह जल्द ही प्यार में बदल गई।
Also Read : 5 साल बाद बाहर आ ही गया अनिल कुंबले और विराट कोहली की घमासान लड़ाई का सच
इसके बाद क्या था दोनों के चर्चे सोशल मीडिया पर खूब होने लगे और अनुष्का भी विराट कोहली और भारतीय टीम को चीयर करने के लिए अक्सर स्टेडियम में नजर आने लगी। 2013 से शुरू हुई यह लव स्टोरी 2017 तक चली, इसके बाद दोनों शादी के बंधन में बंध गए, इन्होंने इटली में जाकर शादी की थी, इसके बाद 3 साल बाद अनुष्का ने एक बेटी को जन्म दिया।
अब बात करते हैं, कि विराट कोहली अनुष्का के सामने क्यों रोए, उन्होंने इस बात का खुलासा एक इंटरव्यू में खुद किया, विराट ने बताया कि जब उन्हें आस्ट्रेलियाई दौरे के लिए भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम का कप्तान चुना गया था, उस खबर को सुनने के बाद उनकी आंखों में आंसू आ गए और वह अनुष्का के सामने रोने लगे।
Also Read : ब्रांड वैल्यू के मामलें में देश के टॉप सेलिब्रेटी बन विराट कोहली.. आलिया ने भी मारी बाजी