बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता संजय कपूर की बेटी शनाया कपूर को जल्द ही बॉलीवुड अभिनेत्री के तौर पर दिखने वाली है। हालांकि, डेब्यू से पहले ही शनाया के फैंस की कतार लग गई है। अपने बोल्ड लुक को वजह से इन दिनों शनाया कपूर फैंस के बीच काफी फेमस हैं।
शनाया काफी समय से अपने बोल्ड लुक्स की वजह से चर्चा का मुद्दा बनी हुई हैं। हाल ही में एक बार फिर शनाया अपने ग्लैमरस लुक के चलते चर्चा में आ गई हैं। एक्ट्रेस ने हाल ही में फैंस को अपने लेटेस्ट फोटोशूट की एक झलक दिखाई है, जिसमें उन्होंने सफेद रंग की शॉर्ट ड्रेस पहन रखी है। फोटोज देखने के बाद लोगों की निगाहें इनकी हॉटनेस पर टिकी हुई हैं।
Also Read : शनाया कपूर ने खरीदी लग्जरी कार, कार की कीमत में आज जाएगा दिल्ली में फ्लैट
शनाया ने अपने लुक को पूरा करने के लिए लाइट मेकअप किया है और बाल खुले रखे हैं। इसके साथ एक्ट्रेस ने ईयररिंग्स कैरी किए हैं। पोस्ट को शेयर करते हुए शनाया ने कैप्शन में लिखा, ‘गेस व्हाट माई फेवरेट कलर इज’। इस दौरान वह अपनी टोंड बॉडी को फ्लॉन्ट करते हुए बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उनके इस अंदाज ने सभी को अपना दीवाना बना लिया है। इन फोटोज में एक्ट्रेस बेहद हॉट लग रही हैं। कुछ ही घंटों में उनकी इन फोटोज पर लाखों लाइक्स आ चुके हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं।
शनाया ने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत जान्हवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर की थी। हाल ही में करण जौहर ने अपनी अगली फिल्म ‘बेहदक’ की घोषणा करते हुए शनाया को मुख्य अभिनेत्री के रूप में लॉन्च किया है।
Also Read : अर्जुन कपूर की चाची हॉटनेस में देती हैं मलाइका अरोड़ा को मात… देखें फोटो