नोएडा में पुलिस के लिये एक नई गुत्थी सामने आई हैं, जिसमें कई आपराधिक तार जुड़े नजर आ रहे हैं। यहाँ एक लड़की की ऐके – 47 लिये तस्वीर वायरल हो रही हैं। इस मामले में मिली जानकारी के अनुसार इस लड़की का कोई क्रिमनल कनेक्शन हो सकता हैं। उक्त खबर के फैलते ही लोगों के बीच भी हड़कंप मच गया हैं। ऐसे में पुलिस ने मामले की पड़ताल अपने हाथों में ले ली हैं, और लड़की को ढूंढने में लगी हुई हैं।
दरसल लड़की ने खुद हथियार लिये अपनी फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट की हैं। इस फोटो के वायरल होते पुलिस तेजी में आ गई हैं, और लड़की और लड़की से जुड़े अन्य तारों की खोज कर रही हैं। ऐके – 47 के साथ फोटो पोस्ट करने वाली इस लड़की का नाम सलोनी सिंह बताया जा रहा हैं, जो नोएडा के सेक्टर 49 में महागुन मीराबेला सोसायटी की रहवासी हैं।
लड़की ने जो फोटो पोस्ट की हैं, वो किसी शादी की लग रही हैं। पुलिस फोटो की गुत्थी सुलझाकर, इस पार्टी का भी पता लगा रही हैं। अगर यह फोटो सच में किसी शादी की हैं, तो इसमें शामिल लोगों में कई खूंखार अपराधियों की खबर मिल सकती हैं, साथ ही इस तरह पार्टी में खुलेआम हथियार इस्तेमाल करने के जुर्म में कई गिरफ्तारियां भी हो सकती हैं।
पुलिस ने मामले में अब तक जो खोज बीन की हैं उसमें, लड़की की एक और फोटो सामने आई हैं, जिसमे वो प्रख्यात अपराधी -बिंदर गुर्जर के साथ नजर आ रही हैं। आपको बता दे कि गुर्जर 7 फरवरी, 2016 को हुए संजीव गाडौल एनकाउंटर का मुख्य अपराधी हैं। बदमाश संजीव का यह एनकाउंटर हरियाणा के गुड़गाँव में हुआ था।
इस तरह सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से हथियारों के साथ फोटो दालना, यही संकेत करता हैं, कि नोएडा में अपराधियों की हिम्मत काफी बढ़ गई हैं। यह हरकत अपराधियों के बीच पुलिस की छवी पर भी प्रश्नचिन्ह लगाती हैं। इसलिये पुलिस ने भी मामले में तुरंत संज्ञान लेकर, खोज बीन और कार्यवाही चालू कर दी हैं।
वहीं दूसरी ओर, लोग भी ये जानना चाहते हैं, कि कौन हैं वो लड़की जिसे पुलिस का डर नहीं हैं, और खुले आम ऐके – 47 लेकर तस्वीरे साझा कर रही हैं। पुलिस को उमीद हैं, कि इस लड़की के पकड़ाते ही अपराधियों की कई और तारों की गुत्थी सुलझ पाएगी।