हेलो दोस्तों, आज हम बात करने जा रहे हैं, विवेक ओबरॉय के बारे में। जी हां, विवेक ओबरॉय उन्होंने बहुत सारी हिट फिल्में दी हैं, इन्होंने फिल्म “कंपनी” के जरिए बॉलीवुड में एंट्री मारी थी, उसमें इन्होंने एक गैंगस्टर का रोल प्ले किया था, और उनके प्ले को लोगों ने बहुत सहारा भी था, जिसके जरिए उन्हें अच्छी खासी तारीफ मिली थी।
विवेक ओबरॉय ने बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई अभिनेत्रियों के साथ काम किया है, ऐश्वर्या राय से लेकर रानी मुखर्जी तक सभी के साथ विवेक ओबेरॉय ने काम किया है। अब वह बॉलीवुड इंडस्ट्री से दूर रहते हैं, परंतु वह अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर आज भी सुर्खियों में बने रहते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विवेक ओबरॉय जाने-माने मशहूर अभिनेता सुरेश ओबरॉय के बेटे हैं। इसी के साथ विवेक ओबरॉय की एक बहन भी है, जो ग्लैमरस दुनिया से हमेशा ही दूर रहती है, उसे लाइमलाइट में आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।
विवेक ओबरॉय की बहन और सुरेश ओबरॉय की बेटी जिसका नाम है, मेघना ओबेरॉय। शायद बहुत ही कम लोग ऐसे होंगे जो इनको जानते हैं, हालांकि यह एक फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखती हैं, उसके बावजूद भी उन्हें लाइमलाइट में आना बिल्कुल भी पसंद नहीं है, परंतु वह अपने निजी जिंदगी में काफी स्टाइलिश नजर आती है और बहुत ही खुश हैं। सुर्खियों के अनुसार यह पता चला है, कि मेघना को सिंगिंग का काफी शौक है, उन्होंने काफी सारे बॉलीवुड के प्रोजेक्ट भी किए हैं।
Also Read : पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय की ये अनदेखी फोटो देखकर आप भी हो जाएंगे उनके दीवाने
मेघना की शादी एक मुंबई के बिजनेस मैन अमित बामा के साथ हुई है। इस समय वह केवल अपने परिवार को संभालती हैं और अपनी निजी जिंदगी में बहुत ही खुश हैं। इस समय विवेक ओबरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री से बिल्कुल दूरी बनाए हुए हैं। हाल ही में विवेक ओबरॉय की कोई भी फिल्म बॉलीवुड इंडस्ट्री में नहीं आई है, परंतु उन्होंने अपने करियर में बहुत सारी सुपर डुपर हिट मूवी की है, जैसे कि युवा, साथिया, मस्ती, ओमकारा, इत्यादि।
Also Read : इन 7 बॉलीवुड स्टार्स को बिल्कुल पसंद नहीं करते हैं सलमान खान