बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान करोड़ों दिलों में बसते हैं। इनकेस्टाइल से सभी वाकिफ है। सलमान की हर फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों कमाए हैं। एक फिल्म के लिए सलमान खान 60 करोड़ तक चार्ज करते हैं। इनकी कुल संपत्ति 2300 करोड़ के आस पास है। फिल्मों के अलावा ब्रांड प्रोमोशन और अन्य बिजनेस से भी उनकी बहुत कमाई होती है। इसके बावजुद भी नाई बन कर सलमान को लोगों के बाल क्यों काटने पड़ गए।
दबंग, एक था टाइगर, बजरंगी भाईजान, जय हो जैसी बड़ी सुपरहिट फिल्में दे चुके हैं स्टार सलमान खान। इनकी हर फिल्म सराहनीय है। बॉलीवुड के स्टार सलमान खान रियल लाइफ में भी दबंग हैं। इन दिनों उनका एक वीडियो बेहद वायरल हो रहा है। हाल ही में सलमान का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसे देख कर उनके फैन्स हैरान रह गए। इस वीडियो में सलमान खान एक नाई बन कर एक आम शख़्स के बाल कट कर रहे हैं। चूंकि वह एक अच्छे नाई न होने के कारण उस शख़्स के थोड़ा-थोड़ा कर के सब बाल काट कर गंजा ही कर देते हैं। यह देख वहाँ उपस्थित लोग हसने लगते हैं।
Also Read : मिस्ट्री गर्ल और सलमान खान की तस्वीरें हुई वायरल हसीना नहीं हटा पा रही सुपरस्टार से अपनी नजरें
View this post on Instagram
यही नहीं, इसके बाद सलमान उस शख़्स से हेयरकट करने की फीस की डिमांड भी कर देते हैं। इस पर वह शक्श उन्हें 100 रुपये निकाल कर दे भी देता है। यह दृश्य काफी मजाकिया बन जाता है। यह वीडियो असल में 2014 में हुए एक चैरिटी ईवेंट का है। इसमें अपने फैन्स के सलमान ने बाल काटे थे। और इसकीकमाई ज़रूरतमंद लोगों को बाँट दी गई थी। सलमान चैरिटी में बहुतबिलीव करते हैं। अक्सर उन्हें दान करते हुए देखा जाता है। वहकई NGO भी चलाते हैं। इस ईवेंट के इंस्टाग्राम पर वायरल वीडियो पर सभी फैन्स ने कमेंट किये। कुछ ने सलमान को कहा कि कही वे फैन के कान न काट दे। तो किसी ने कहा कि उनकी फिल्मों में अब दम नहीं रहा और उन्हें यही काम शुरू कर देना चाहिए। सलमान का यह पुराना वीडियो फैन्स को आज भी उतना ही पसंद है।
Also Read : जब इस लड़की ने भरी महफिल में सलमान खान को जड़ दिया थप्पड़, जानिए फिर क्या हुआ