Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने बिजनेस जगत में तहलका मचा दिया। पिछले कुछ समय में उन्होंने काफी तरक्की की है। फोर्ब्स के अनुसार अभी फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ Paytm के CEO विजय शेखर से चार गुनी है। यह उतार-चढ़ाव पिछले कुछ महीनों में ही आया है। शेयर बाजार में शामिल होने के बाद Nykaa के शेयर बढ़े, जबकि Paytm के शेयर गिरे है।
इतनी है फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ
पिछले साल नवंबर में Nykaa के आईपीओ की बंपर लिस्टिंग के बाद फाल्गुनी नायर खुद से अमीर बनने वाली देश की पहली महिला बन गई है। हुरून ग्लोबल रिच लिस्ट 2022 में भी इनका और इनके पति संजय नायर का नाम शामिल हो गया है।
Also Read : पीयूष बंसल ने शेयर किया अपने पार्टनर ‘जुगाड़ू कमलेश’ का विडियो… आप भी देखें
फोर्ब्स के अनुसार फाल्गुनी नायर की नेटवर्थ 4.9 अरब डॉलर है और वह लिस्ट में 579 रैंक पर है। जहां एक और Nykaa के शेयर लिस्टिंग के दिन करीब दोगुनी प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए थे, वहीं Paytm का शेयर 9 फीसदी डिस्काउंट के साथ लिस्ट हुआ। Nykaa की पैरेंट कम्पनी FSN E-Commerce उस दिन भारत मे शेयर बाजार में लिस्ट होने वाली ऐसी पहली यूनिकॉर्न कंपनी बन गई जिसे महिला चला रही है।
जॉब छोड़ बनी कॉरपोरेट
Nykaa की फाउंडर फाल्गुनी नायर ने साल 2012 में कोटक महिंद्रा बैंक लिमिटेड की जॉब छोड़कर कंपनी की शुरुआत की थी। साल 1983-85 बैच में IIM Ahmdabad से MBA करने वाली इस महिला ने 1985 से 1993 तक A. F. Ferguson & Co. में जॉब की। इसके बाद लगभग 20 साल तक उन्होंने कोटक महिंद्रा बैंक में जॉब किया।
Also Read : क्या अशनीर ग्रोवर ने ख़रीदा हैं 1 करोड़ का डाइनिंग टेबल? अशनीर ने खुद बताई सच्चाई