वैश्विक बाजार में हुए बदलाव से एक बार फिर चांदी और सोने की खरीदारी में हुए बदलाव के चलते इन दोनों धातुओं की खरीदारी महंगी हो गई है। गुरुवार को सोने के भाव में फेरबदल देखने को मिला है आज सुबह से ही सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिल रहा है लेकिन चांदी एक दिन बाद भी वापस 68 हजार के लेवल को पार कर गई है |
आज का सोने और चांदी का भाव
गुरुवार को सोने के दाम में मामूली बदलाव देखा गया जिसके चलते गुरुवार को सोने का दाम 24 कैरेट गोल्ड का दाम 51,140 रूपए प्रति 10 ग्राम हो गया है। चांदी का दाम बुधवार को ₹68000 से नीचे दर्ज किया गया था चांदी के दाम में करीब 1 महीने बाद ₹68000 से नीचे की कमी देखी गई थी लेकिन गुरुवार को फिर चांदी के दाम में 1151 रुपए की बढ़ोतरी हुई और अब गुरुवार को चांदी का ताजा दाम 68455 प्रति किलोग्राम हो गया है।
ग्लोबल मार्केट से चांदी और सोने के दाम पर प्रभाव
गुरुवार को ग्लोबल मार्केट में सोने के दाम में बढ़ोतरी हुई यहां 1,930 प्रति डॉलर दर्ज किया गया। ग्लोबल मार्केट में सोने की बढ़ोतरी अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर के बढ़ाने के बाद से दर्ज की गई है। ग्लोबल मार्केट में चांदी का भाव काफी बढ़ा हुआ दिखाई दिया जिसके चलते 0.75 डॉलर से बढ़कर 25.46 डॉलर की औसत से चांदी का भाव बढ़ता हुआ दिखाई दिया।
Also Read : 23 Celebrity Tweets You Missed From The Golden Globes
सोने और चांदी की बढ़ती कीमत के चलते अब लोगों को इन धातुओं से संबंधित आभूषणों को खरीदने में महंगाई का सामना करना पड़ सकता है।