आज हम आपको इस पोस्ट में उन सुपरस्टार के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड के साथ-साथ अन्य भाषाओं की फिल्मों में भी अपनी अदाकारी का प्रदर्शन दिखा चुके हैं।
ऐश्वर्या राय
जैसा की हम सभी जानते है अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अभिनेत्रियों में लिस्ट में शामिल हैं। उन्होंने बहुत सी सुपरहिट फिल्मों में अपनी अदाकारी से लोगों का दिल जीता है। आपको बता दे दो बार फिल्मफेयर अवार्ड भी जीता है। बॉलीवुड में कदम रखने से पहले उन्होंने तमिल भाषा की फिल्म इरुवर और जींस में अभिनय कर अपना प्रदर्शन दिखाया था। 6 बॉलीवुड स्टार्स 2021 में करने वाले हैं साउथ फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू
अक्षय कुमार
अक्षय कुमार आज बॉलीवुड में अपनी अलग पहचान बना चुके हैं। उनके नाम सुनते ही फैंस सिनेमा घर खिचे चले आते हैं। बॉलीवुड में सौगंध नाम की फिल्म से अक्षय ने अपना अभिनय का प्रदर्शन दिखाया था। हालांकि सौगंध से पहले वह विष्णु विजय नाम की कन्नड़ फिल्म में भी नज़र आ चुके हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण ने शाहरुख खान के साथ फिल्म ओम शांति ओम से अपना अभिनय का प्रदर्शन दिखाया था। जैसा की हम सभी जानते है फिल्म सुपरहिट हुई थी और दीपिका का करियर पर चार चाँद लग गए थे। बहुत कम लोग ही जानते होंगे कि ओम शांति ओम से पहले दीपिका ऐश्वर्य नाम की कन्नड़ फिल्म में नज़र आ चुकी हैं। बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों के ऑफर ठुकरा चुके साउथ के 7 फेमस स्टार्स…
प्रियंका चोपड़ा
बता दिया जाए कि बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की डेब्यू बॉलीवुड फिल्म थी अंदाज से हुई थी। इस फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार और लारा दत्ता दिखाई दिए थे। लेकिन इस फिल्म से पहले वह तमिल फिल्म तमीजन में काम कर चुकी है। प्रियंका चोपड़ा की पर फ्रंट के बारे में बात करें तो वह आखरी बार द वाइट टाइगर और द स्काई इस पिंक जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी है। वह कई बड़े प्रोजेक्ट में भी काम कर चुकी है और आने वाले समय में मैट्रिक्स जैसी फिल्मों में भी दिखाई देने वाली है।
अनिल कपूर
अनिल कपूर ने भी अपना एक्टिंग करियर की शुरुआत साउथ फिल्म से की थी। उनकी पहली फिल्म थी पल्लवी अनु पल्लवी। आपको बता दे यह कन्नड़ भाषा की फ़िल्म थी।
रॉकी से बॉलीवुड में अपनी शुरुआत करने के चार दशक बाद , संजय दत्त कन्नड़ एक्शन फिल्म केजीएफ: चैप्टर 2 में दिखाई देंगे , जो 2018 की ब्लॉकबस्टर केजीएफ: चैप्टर 1 की अगली कड़ी है । संजय सुपरस्टार यश के खिलाफ प्रतिपक्षी अधीरा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। पहले एक साक्षात्कार में, स्टार ने उल्लेख किया था कि वह दक्षिण फिल्म उद्योग में अपनी शुरुआत करने के लिए उत्साहित हैं।