हमारे फिल्म इंडस्ट्री में लेखकों और निर्देशकों के लिए देशभक्ति हमेशा पसंदीदा विषय रहा है। हमारे पास हमारी भारतीय सेना को समर्पित कई फिल्में हैं जैसे कि अय्यारी, बॉर्डर, हॉलिडे, द गाजी अटैक, लक्ष्य, शौर्य और भी बहुत कुछ।
हमारे भारतीय फिल्म अभिनेता ऐसी फिल्मों में काम करना पसंद करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि कई लोग इन फिल्मों से व्यक्तिगत रूप से संबंधित हैं क्योंकि उनके परिवार में भी सेना का इतिहास है। आर्मी बैकग्राउंड से आने वाली अभिनेत्रियों के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।
प्रीति जिंटा
आपको जानकारी के मुताबिक बता दिया जाए हाल ही में जुड़वां बच्चों की मां बनने वालीं खूबसूरत अभिनेत्री प्रीति जिंटा के पापा इंडियन आर्मी में थे। बता दे अभिनेत्री प्रीति ज़िंटा जब 13 साल की थीं तब एक सड़क हादसे में उनके पिता दुर्गानंद जिंटा का निधन हो गया था. अब प्रीति जिंटा के भाई दीपांकर भारतीय सेना में अफसर के पोस्ट पर तैनात है। यहाँ पढ़ें: प्रियंका से लेकर शिल्पा तक, बॉलीवुड की 10 हसीनाओं ने अपने वेडिंग रिसेप्शन में डायमंड फ्लॉन्ट किया
निमरत कौर
जैसा की हम सभी जानते है लंच बॉक्स नाम की फिल्म से अपनी पहचान बनाने वालीं अभिनेत्री निमरत कौर के पिता भूपिंदर सिंह इंडियन आर्मी में मेजर पोस्ट पर थे। भूपिंदर सिंह नौकरी के समय शहीद हो चुके थे। बता दे बकौल निमरत जो को कुछ आतंकवादियों ने उन्हें किडनैप कर लिया था दूसरे आतंकियों को छोड़ने की मांग कर रहा थे। मांगें पूरी नहीं की जाने पर उन्होंने उनके पिता को मार दिया था।
अनुष्का शर्मा
आपको बता दे अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने विराट कोहली से शादी की है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा के पिता का नाम अजय कुमार शर्मा है जो इंडियन आर्मी में शामिल थे। अनुष्का के पिता कर्नल की पोस्ट से रिटायर हो चुके थे। यहाँ पढ़ें: अनुष्का से लेकर मलाइका तक देश के कई सेलेब्स पीते हैं काला पानी, जानिए एक लीटर की कीमत
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा भी आर्मी बैकग्राउंड से ताल्लुख रखती है। उनके माता और पिता दोनों ही भारतीय सेना में फिजिशियन के पोस्ट पर मौजूद थे। अभिनेत्री के पिता अशोक चोपड़ा का साल 2013 में निधन हो गया था। जानकारी दे दे कि उनकी मां मधु चोपड़ा प्रोडक्शन हाउस चला रही हैं।
सुष्मिता सेन
आपको बता दे मिस यूनिवर्स का खिताब जीतने वालीं सुष्मिता सेन बॉलीवुड की बड़ी एक्ट्रेस बन गयी है। सुष्मिता सेन के पिता का नाम शुबीर सेन है। अभिनेत्री सुष्मिता सेन के पिता आर्मी में रहे और विंग कमांडर की पोस्ट से रिटायर चुके थे।