प्रियंका चोपड़ा एक भारतीय फिल्म अभिनेत्री है। अभिनय के अलावा वे एक गायिका और फिल्म निर्माता भी है। वर्ष 2005 से वे अमेरिकन सिनेमा में भी सक्रिय है।
वर्ष 2000 में मिस वर्ल्ड का खिताब जीत चुकी प्रियंका चोपड़ा बॉलीवुड की सबसे महंगी एक्ट्रेसस में से एक है।
उन्होंने अपने करियर में हिंदी सिनेमा में कई महत्वपूर्ण अवार्ड्स को अपने नाम कर चुकी है, जिसमें नेशनल अवार्ड्स और पांच कैटेगरी में फिल्मफेयर अवार्ड्स शामिल है।
वर्ष 2016 में भारत सरकार ने प्रियंका चोपड़ा को पदम्श्री से सम्मानित किया। करोड़ो लोगों के दिलों पर राज करने वाली प्रियंका बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी दमदार एक्टिंग से अपना लोहा मनवा चुकी है।
बता दे की प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस विश्व की मशहूर जोड़ियों में से एक है। दोनों की अपनी फैन फॉलोइंग है। आज हम जानेगे की दोनों कपल की कुल संपत्ति कितनी है।
प्रियंका और निक की कुल संपत्ति
2020 में छपी एक मैंगजीन की रिपोर्ट के अनुसार प्रियंका और निक की कुल कमाई और संपत्ति 734 करोड़ रूपए है, यानी की अमेरिकी डॉलर में उनकी संपत्ति करीबन 100 मिलियन डॉलर है।
वही 2019 की सेलिब्रिटी सूची के अनुसार प्रियंका चोपड़ा की सालाना कमाई 23 करोड़ रूपए है जो की लगभग 3 मिलियन डॉलर होती है।
बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक है जलवा
प्रियंका का बॉलीवुड के अलावा हॉलीवुड मे भी काफी नाम है उन्होंने हॉलीवुड की कई फिल्म मे काम किया है। बेवाच फिल्म उनकी काफी प्रसिद्ध फिल्म रही। इसके अलावा उन्होंने 2015 मे ABC की हिट ड्रामा सीरीज क्वांटिको मे काम किया है।
इस सीरीज मे उन्होंने डिटेक्टिव एलेक्स पेरीस की भूमिका निभाई थी। बता दे की इस सीरीज के लिए उन्होंने प्रति एपिसोड 3 करोड़ रूपए फिस ली थी।
बॉलीवुड में प्रियंका की कमाई?
मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो प्रियंका एक बार स्टेज पर परफॉर्म करने के 5 करोड़ रूपए लेती है, इसके अलावा बॉलीवुड की एक फिल्म करने के लिए प्रियंका 12 करोड़ रूपए चार्ज करती है। इसी के साथ वे बॉलीवुड की सबसे अधिक कमाई करने वाली एक्ट्रेस में शामिल है।
कितनी है निक की कमाई
निक ने अपने करियर की शुरुआत 2013 में की, उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सोलो म्यूजिक सिंगर और मेकर के रूप में की थी।
निक ने कैप रोक जैसी डिज्नी चैनल के लिए फिल्मों में काम किया है। इस फिल्म के साथ उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी।
वे अपने तीन भाईओ के साथ मिलकर SUCKER सोंग बना चुके है जो की काफी प्रसिद्ध हुआ है। इसके अलावा वे वन टकीला ब्रांड विला वन के को-ओनर भी है। रिपोर्ट्स के अनुसार निक की अनुमानित कमाई लगभग 50 मिलियन डॉलर है।