आज के युग में प्यार में धोखा खाना आम बात हो गई है, इस में बॉलीवुड के बड़े बड़े सेलिब्रिटीज भी शामिल हैं। बॉलीवुड में नेहा कक्कड़ हिमांश कोहली, सना खान और कोरियोग्राफर मेलविन लुइस जैसे जोड़े इसका उदाहरण है, हालांकि इन जोड़ियों की तरह बॉलिवुड में ऐसे कई जोड़े है, जो प्यार में धोखा खाकर संभले और आज खुशी-खुशी अपनी जिंदगी बिता रहे है, आईए जानते है, इस लिस्ट में कौन कौन से सेलिब्रिटी का नाम शामिल हैं।
नेहा कक्कड़
नेहा कक्कड़ और हिमांश कोहली अपने समय के एक खूबसूरत जोड़ो में से एक थे। आपको बता दें, दोनों ने एक दूसरे के साथ एक म्यूजिक वीडियो के बनाए थे, और इसी विडियो के दौरान दोनो करीब आए थे। लेकिन कुछ कारणों के वजह से दोनों का ब्रेकअप हुआ, जिसके बाद नेहा काफी डिप्रेशन में आ गई थी। फिर 2020 में उनकी मुलाकात रोहनप्रीत सिंह से हुई जिनके साथ शादी कर के वे आज बहुत खुश हैं।
सना खान
आपको बता दें, सना खान का रिश्ता मशहूर कोरियोग्राफर मेलविन लुईस संग काफी दिन तक चला था। फिर कुछ कारणों से इनका ब्रेकअप हो गया, पर ब्रेकअप के कुछ महीनों बाद ही उन्होंने सैय्यद संग निकाह कर लिया, जो बहुत चौंकाने वाला था।
दिव्यांका त्रिपाठी
मशहूर टीवी एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी ने शरद मल्होत्रा 8 साल चला तक डेट किया था। दिव्यांका को शरद के धोखा देने का पता चलने पर वे दोनों अलग हो गए। इस ब्रेकअप से वे बुरी तरह टूट गई थी, पर आज वे विवेक दहिया से शादी कर काफी खुश हैं।
रुबीना दिलैक
रुबीना दिलैक अपने कोस्टार अविनाश सचदेवा से रिलेशनशिप में थी, पर थोड़े दिन बाद वे अलग हो गए, लेकिन 2018 में अभिनव शुक्ला के साथ शादी के बंधन में बंधने के बाद अपनी जिंदगी में काफी खुश हैं।
गौहर खान
आपको बता दें, बिग बॉस 7 में गौहर खान और कुशाल टंडन एक दूसरे से मिले थे, और वही उनकी लव स्टोरी शुरू हुई थी। पर थोड़े ही दिन बाद दोनो का ब्रेकअप हो गया, यही नही 2020 में गौहर खान ने जैद दरबार संग शादी कर ली।
अनीता हसनंदानी
अनीता हसनंदानी कभी एजाज खान के साथ रिश्ते में थी, लेकिन फिर दोनों अलग हो गए, जिससे वे बहुत टूट गई थी। पर उन्होंने अपने आप को संभाला और 2013 में रोहित रेड्डी से शादी कर आज वे काफी खुश हैं।