भारतीय समाज में अक्सर ऐसा देखा गया है कि जब एक लड़का और एक लड़की के बीच शादी होती है तो लड़के की उम्र लड़की से ज्यादा होती है। मगर आज के ज़माने में हमें भारत में भी ऐसे जोड़े देखने को मिलते है जिसमे लड़की की उम्र लड़के से जायदा होती है। वो कहते है न, “प्यार में उम्र नहीं देखी जाती।” बॉलीवुड ने इस कहावत को बिल्कुल सही तरह से चरितार्थ किया है। आज हम आपको कुछ ऐसी अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जिन्होंने अपने से कम उम्र के लड़कों से ब्याह किया है।
1) मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर
अरबाज खान से तलाक लेने के बाद मलाइका अरोड़ा अपने से 12 वर्ष छोटे अर्जुन कपूर को डेट कर रही है। 47 वर्षीय मलाइका अरोड़ा और 35 वर्षीय अर्जुन कपूर को 2019 में अपने रिश्ते के ऐलान करने के बाद सोशल मीडिया पर ट्रॉलर्स का सामना करना पड़ा था।
2) कैटरीना कैफ और विकी कौशल
हालांकि दोनों, कैटरीना और विकी ने अपने रिश्ते के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया, पर सूत्रों की माने तो दोनो एक दूसरे को डेट कर रहे है। बता दें की कैटरीना कैफ 37 वर्षीय है वो वही विकी 33 साल के है और दोनो में 4 वर्षों का अंतर है।
3) बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर
इस जोड़े ने 30 अप्रैल, 2016 को एक दूसरे के साथ ब्याह रचाया था। बता दें की करण सिंह ग्रोवर उस वक्त 34 साल के थे तो वहीं बिपाशा बसु 38 साल की और दोनो की उम्र में 4 वर्षों का अंतर था। इस अंतर की वजह से करण की मां शुरुआत में इस रिश्ते के खिलाफ थी मगर बाद में वह भी इसके लिए मान गई।
4) सुनील दत्त और नरगिस
अभिनेता सुनील दत्त ने अपने ज़माने की सबसे बेहतरीन एक्ट्रेस नरगिस से शादी की थी जो उनसे उम्र में एक वर्ष बड़ी थी। इस शादी को लेकर उस ज़माने में पूरे देश में बहुत चर्चा हुई थी। ऐसा बताया जाता है की दोनो के बीच नजदीकियां साल 1957 में आई फिल्म मदर इंडिया के सेट पर बढ़ी थी।
5) प्रियंका चोपड़ा और निक जॉन्स
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने 2018 में हॉलीवुड एक्टर निक जॉन्स से शादी की थी। उनकी यह शादी राजस्थान ने जोधपुर शहर में बड़े धूम धाम से हुई थी। बता दें की उस वक्त प्रियंका 37 तो निक 27 वर्ष के थी और उनमें 10 साल का अंतर था।
6) अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन
महानायक अमिताभ बच्चन के बेटे अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय ने साल 2007 में शादी की थी। उन दोनों की उम्र में 2 सालों का अंतर है। ऐसा बताया जाता है की ऐश और अभिषेक फिल्म गुरु से ही एक दूसरे को डेट करने लगे थे और आखिर में दोनो ने शादी कर ली।