90s के दशक का समय कई चीजों के लिए बहुत ही खास रहा है। खासकर इंडियन सिनेमा और म्यूजिक की हिस्ट्री के लिए यह दशक बहुत ही अनोखा था। इस दौरान बहुत सारी टीवी सीरियल्स भी मशहूर हुई। बात चाहे महाभारत की हो या शक्तिमान जैसे सुपरहिट शो की…यह सारे ऐसे टेलीविजन धारावाहिक थे जो बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद थे। इन धारावाहिकों ने पूरे भारत में अपनी एक अलग ही पहचान बना लिया था। ओर आज भी सबके दिलो में अपनी छाप छोड़ हुए हैं। 90s के धारावाहिकों में काम करने वाले यह कलाकार उस समय हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा हुआ करते थे। पर आज ये सारे कलाकार गुमनामी के अंधेरे में खो गए है। चलिए आज के इस पोस्ट में हम उस धवाबाहिको के अहम किरदार निभाने वाले कलाकारों के बारे में बताएंगे की एक वे सारे कहा है ओर किस हाल में जिंदगी गुजार रहे है।
शक्तिमान : मुकेश खन्ना
इस पोस्ट के सबसे पहले हम बात करेंगे उस समय के बच्चो के फेवरेट शो रहे शक्ति मान की। उस समय “महाभारत” में भीष्म पितामह का किरदार निभाने के बाद मुकेश खन्ना जी धारावाहिक “शक्तिमान” में अपने दमदार रोल से एक बार फिर वापस लौटे और इस बार बच्चो के चहेते बन गए। उस समय सभी लोग शक्तिमान के दीवाने थे, उनके स्टाइल और कपड़े को फॉलो करते थे। उस समय बच्चो के बीच शक्तिमान का इतना क्रेज था की वो और कोई शो को लेकर आज तक नही देखा गया। आज शक्तिमान के किरदार निभाने वाले अभिनेता मुकेश खन्ना मुंबई में एक्टिंग स्कूल चला रहे है।
कसौटी जिंदगी की : सीजेन खान
90s के सुपरहिट शो “कसौटी जिंदगी के” सीरियल घर घर में फेमस रही। कसौटी जिंदगी में अनुराग का किरदार निभाने वाले अभिनेता सिजेन खान के रोल को लोग काफी पसंद करते थे। इस शो में अनुराग और प्रेरणा की जोड़ी बहुत पसंद आई थी।
चंद्रकांता : शिखा स्वरूप
1994 से 1996 तक टेलीविजन पर प्रसारित हुए धारावाहिक चंद्रकांता की मुख्य अभिनेत्री का नाम शिखा स्वरूप है।शिखा स्वरूप 1988 में मिस इंडिया का खिताब भी अपने नाम करा चुकी थी।शिखा स्वरूप की खूबसूरती बहुत लोगो को दीवाना कर चुकी थी।शिखा स्वरूप ने 2012-13में प्रसारित हुए शो रामायण में कैकई का रोल निभाया था। आज के समय में शिखा सोशल मीडिया पर एक्टिव नही है।लेकिन आज भी उनके प्रशंसक सोशल मीडिया पर उनकी पिक्चर्स शेयर करते रहते है।
रामायण : अरुण गोविल
टेलीविजन की दुनिया में सबसे बेहतरीन रामायण और टेलीविजन पर सबसे अच्छा राम का किरदार निभाने वाले की बात की जाए तो सबसे पहले अभिनेता अरुण गोविंल का नाम आता है।टेलीविजन पर पहली बार भगवान राम की छवि में दिखे अरुण गोविल ।अरुण गोविंल ने रामायण के अलावा इतनी सी बात,श्रद्धांजलि,जियो तो ऐसे जियो ,सावन को आने दो जैसी फिल्मों में भी काम किया है।मरियाडा पुरुसुत्तम राम की भूमिका निभाकर दर्शको के दिलो में राम बन कर रह गए।वही अरुण गोविल आज के समय में अभिनय की दुनिया से दूर है।
महाभारत : गजेंद्र चौहान
महाभारत में युधिस्ठिर की भूमिका में दिखे गजेंद्र चौहान एक समय बहुत ही मशहूर कलाकार थे।एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने कहा था की युधिस्ठिर के किरदार ने मेरे जीवन पर इतना गहरा असर पड़ा की उसके सामने मेरी असली छवि कही छुप गई।में जहा भी जाता था लोग मुझे युधिस्ठिर के नाम से ही बुलाते थे।एकबार गजेंद्र ने कहा था एक महिला मेरे पास आई और कहने लगी में तुमको थप्पड मरना चाहती हू,तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई द्रोपदी को जुए में दाव पर लगाने की।हम आपको बता दे की गजेंद्र चौहान एसबीआई के चेयरमैन भी रह चुके है।
कहानी घर घर की : स्वेता क्वात्रा
”कहानी घर घर की”में पल्लवी का रोल निभाने वाली स्वेता क्वत्रा उस समय घर घर में मशहूर हो गई थी ,पर आज के समय में स्वेता भी गुमनामी के अंधेरे में खो चुकी है।