Nita Ambani: बिजनेस टायकून और एशिया के सबसे अमीर इंसान मुकेश अंबानी(Mukesh Ambani) अपने लग्जरी लाइफ की वजह से जाने जाते हैं। उनके घर में कोई भी फंक्शन पार्टी होती है मुकेश अंबानी के यहां पार्टी में बड़े-बड़े शख्सियत शिरकत करने पहुंचते हैं। उनके यहां छोटी सी भी पार्टी होती है तो पूरे महफिल में रौनक देखते ही बनती है। वही उनकी वाइफ नीता अंबानी(Nita Ambani) की बात करें वह किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। नीता अंबानी का जन्मदिन मनाया गया जिसमें 220 करोड का खर्चा हुआ।
Nita Ambani का सेलिब्रेट हुआ 50 वां बर्थडे

नीता अंबानी ने 2013 में 1 नवंबर को अपना 50 वां जन्मदिन मनाया था। तब उनके जन्मदिन की पार्टी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में दी गई थी। इस पार्टी में हाई प्रोफाइल और दिग्गज फिल्मी सितारों का जमावड़ा लगा रहा। जिसकी वजह से महफिल में चार चांद लग गए थे। वहीं अमिताभ बच्चन से लेकर सचिन तेंदुलकर तक उनके जन्मदिन में शिरकत करने पहुंचे थे।
Nita Ambani जे जन्मदिन में 220 करोड रुपए हुए खर्च

नीता अंबानी और मुकेश अंबानी(Nita Ambani and Mukesh Ambani) के पास पैसों की कोई कमी नहीं है। अंबानी परिवार में कोई ना कोई पार्टी फंक्शन होता ही रहता है। नीता अंबानी के 50 में जन्मदिन के मौके पर सबसे महंगे उम्मेद भवन पैलेस में इनकी पार्टी का ऑर्गेनाइज किया गया। इनकी बर्थडे पार्टी में लगभग 250 मेहमान शामिल थे। जिन्हें लाने के लिए रिलायंस ग्रुप के स्वामित्व वाली 32 चार्टर्ड प्लेन लगाए गए थे। जिसकी वजह से ट्रांसपोर्टेशन में ही करोड़ों का खर्च आया था। पार्टी की कई छोटी-छोटी चीजों को मिलाकर पूरा खर्चा 220 करोड का आया था।
Nita Ambani के बर्थडे की पार्टी 2 दिनों तक चली
Mukesh Ambaniनीता अंबानी 1 नवंबर 2013 को 50 साल की हो गई इनके जन्मदिन के मौके पर धनतेरस की पूजा हुई। उम्मेद पैलेस की सजावट देखने लायक थी। मुकेश अंबानी के पिता स्वर्गीय धीरूभाई अंबानी का चेहरा आकाश में बनाया गया था। जिसके लिए सिंगापुर से एक स्पेशल टीम आई थी। और इसमें यूज़ हुए फूल थाईलैंड से मंगवाए गए थे। नीता अंबानी का 50 वां जन्मदिन बहुत ही शानदार और शानो शौकत के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें-Dipika Chikhlia की शादी में बिना इनविटेशन पहुंच गए राजेश खन्ना, जानिए क्या थी वजह