किसी भी इंसान की मृत्यु उसके जन्म के बाद ही निश्चित हो जाती है ,मनुष्य अपने जीवन में कितने भी बड़े कर्म कर ले। लेकिन वह मृत्यु से नहीं जीत सकता पर अपने कर्मों के द्वारा अपने जिंदगी को सम्मान एवं शांति से भर सकता है।
किसी भी इंसान द्वारा किए गए काम ही उसके चाहने वाले लोगों द्वारा याद किए जाते हैं।
आज हम इसी क्रम में अपने आर्टिकल में उन 13 हस्तियों की अंतिम तस्वीरों का जिक्र करेंगे, जो उनकी मृत्यु के बाद लोगों के बीच एक निशानी बनकर रह गई:
भगत सिंह की गिरफ्तारी के बाद, 1927
यह तो हम सब को ज्ञात है कि भगत सिंह को उनके साथी सुखदेव और राजगुरु के साथ 23 मार्च 1931 को फांसी दे दी गई थी ,लेकिन उससे पहले दशहरा उत्सव पर 1927 में बम विस्फोट के मामले में उन्हें ब्रिटिश पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था और जेल में ही उनकी यह फोटो खींची गई थी और यह फोटो उनके जीवन की अंतिम फोटो मानी जाती है।
ऐनी फ्रैंक
ऐनी फ्रैंक और उनके फैमिली की आखिरी तस्वीर है। आपको जानकर हैरानी होगी 4 अगस्त 1993 को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था और 1994 में रिफ्यूजी कंसंट्रेशन कैंप में उनकी मृत्यु हो गई थी।
मार्टिन लूथर किंग
अमेरिका में नागरिक अधिकारों के लिए अपनी आवाज उठाने वाले मार्टिन लूथर किंग के योगदान से हर कोई परिचित है। मार्टिन लूथर किंग जी की यह तस्वीर उनके जीवन की अंतिम तस्वीर मानी जाती है। ये तस्वीर, Lorraine Motel, Memphis, Tennessee में ली गई और 4 अप्रैल 1968 को मार्टिन लूथर किंग को हत्या करके मार दिया गया था।
अल्बर्ट आइंस्टीन
यह तस्वीर अल्बर्ट आइंस्टीन के घर के बाहर की तस्वीर है, जिसमें वे सादे कपड़ों में नजर आ रहे हैं। अल्बर्ट आइंस्टीन की मृत्यु Aortic Aneurysm नामक बीमारी से जूझने के कारण 18 अप्रैल 1955 में हो गई थी।
निकोला टेस्ला
निकोला टेस्ला की अंतिम तस्वीर है और निकोला टेस्ला की मृत्यु 7 जनवरी 1943 को न्यूयॉर्क में हुई थी।
राजकुमारी डायना
फ्रांस की राजधानी पेरिस में राजकुमारी डायना का एक्सीडेंट Pont de l’Alma के पास से गुजरने वाली सुरंग में हुआ था और उनकी इस एक्सीडेंट में मृत्यु हो गई थी।
बॉब मार्ले
यह तस्वीर बॉब मार्ले से मृत्यु उसे कुछ समय पहले की है। बॉब मार्ले की मृत्यु 11 मार्च 1981 में हुई थी आपको जानकर हैरानी होगी कि बॉब मार्ले की मृत्यु के समय उनका वजन केवल 35 किलो था।
पौल वॉकर ,नवंबर 2013
एक चैरिटी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद पौल वॉकर की यह फोटो खींची गई थी और कार्यक्रम से कुछ दूर ही Red Porsche के पास उनकी गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी और पॉल वाकर की कार में ही मृत्यु हो गई थी।
बेनजीर भुट्टो, नवंबर 2007
यह बेनजीर भुट्टो की अंतिम फोटो है । जब बेनजीर भुट्टो पाकिस्तान में एक रैली मैं भीड़ का अभिवादन करने के लिए अपनी बुलेट प्रूफ कार की सनरूफ खोलकर खड़ी थी तभी एक शख्स ने उनके पास आकर उनको गोली से उड़ा दिया था और उनकी मृत्यु के कुछ समय पश्चात वहां एक विस्फोट हुआ जिसके कारण 20 लोगों की मृत्यु हो गई थी।
स्टीव जॉब्स ,2011
यह तस्वीर स्टीव जॉब्स के घर के पास की है जब वह कैलिफ़ोर्निया में रह रहे थे, स्टीव जॉब्स ने 5 अक्टूबर 2011 को अपनी अंतिम सांस ली थी।
मोहम्मद अली 22 मई 2016
मोहम्मद अली की यह तस्वीर उनकी पुत्री हाना द्वारा 22 मई 2016 को एक वीडियो कॉल के दौरान ली गई थी, मोहम्मद अली की मृत्यु 3 जून 2016 को हो गई थी।
फ्रेडी मर्करी , 1991
एल्बम क्वीन के जाने-माने गायक फ्रेडी मर्करी की यह तस्वीर उनके अंतिम क्षणों की तस्वीरों में से एक मानी जाती है। पहले मरकरी ने एड्स से खुद के ग्रसित होने की बात को अफवाह बताया था, लेकिन अपनी मृत्यु से 1 दिन पहले ही उन्होंने खुद को एचआईवी ऐड्स से ग्रस्त होने की बात की पुष्टि की थी।