रिलायंस इंडस्ट्री के मालिक और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपनी लग्जरियस लाइफ के लिए आए दिन सुर्खियों में बने रहते हैं। मुकेश अंबानी राजा की तरह जिंदगी दिखा रहे हैं। उनके ऑफिस से लेकर घर तक दुनिया की महंगी से महंगी चीजों से लेस हैं।
मुकेश अंबानी का घर एंटालिया मुंबई के पॉश इलाके में स्थित सबसे बड़ी इमारत है। मुकेश अंबानी के घर को बनने में करीब 4 साल लग गए थे उनका घर का निर्माण कार्य साल 2004 में शुरू हुआ था और साल 2010 में घर पूरी तरह बनकर तैयार हो गया था। मुकेश अंबानी के घर को दुनिया के लोकप्रिय आर्किटेक्ट ने बनाया था। मुकेश अंबानी ने अपने घर बनाने की जिम्मेदारी पर्किंस एंड विल कंपनी और हिर्श बेडनर एसोसिएट्स आदि अंतरराष्ट्रीय फर्मों को सौंपा था। इसके अलावा एक ऑस्ट्रेलिया आधारित लीटन कॉन्ट्रैक्ट्स कंपनी तथा भारतीय कंपनी बीई बिल्मोरिया एंड लिमिटेड कंपनी ने भी मुकेश अंबानी के एंटालिया के निर्माण कार्य में अपना योगदान दिया था।
मुकेश अंबानी का घर एंटालिया को मिनी आईलैंड भी कहा जाता है क्योंकि यह मुंबई का सबसे बड़ा और आलीशान घर है जिसमें दुनिया भर की सभी सुख सुविधाएं उपलब्ध है। इसके अलावा मुकेश अंबानी के इस मिनी आईलैंड एंटालिया में वह सुख सुविधाएं उपलब्ध है जो भारत में मुश्किल से उपलब्ध होती है या वह सुविधाएं भारत में नहीं है। Also Read :
मुकेश अंबानी के घर में एक मूवी थिएटर मौजूद है जिसमें 50 लोग एक साथ बैठकर मूवी देख सकते हैं। इसके अलावा एंटालिया में प्राइवेट स्विमिंग पूल, जिम, स्पा, जकूजी, डांस स्टूडियो और योगा सेंटर मौजूद है। मुकेश अंबानी का घर एंटालिया अपने आर्किटेक्चर और खूबसूरती के चलते दुनिया भर में मशहूर है। मुकेश अंबानी काफी सादा जीवन जीते हैं और वह भोजन भी शाकाहारी करते हैं लेकिन उनकी इन सुख-सुविधाओं को देखकर हर कोई उनकी जिंदगी को किसी राजा से कम नहीं मानते हैं। Also Read :काली साड़ी पहनकर ब्रिटेन के राजकुमार चार्ल्स से मिली नीता अंबानी, भड़क गए मुकेश अंबानी